IPL इतिहास की सबसे बड़ी डील! मुंबई में पहुंचे हार्दिक पंड्या, 17.50 करोड़ रुपये वाले खिलाड़ी की RCB में एंट्री

IPL 2024 Hardik Pandya Traded: आईपीएल 2024 के लिए सभी 10 टीमों ने अपने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को लेकर पिछले कुछ दिनों से चर्चाओं का माहौल गर्म था। हार्दिक पंड्या को वापस मुंबई में जाने की खबरें सामने आ रही थी। गुजरात टाइटंस ने रविवार को खिलाड़ियों की रिटेन लिस्ट जारी करते हुए हार्दिक पंड्या को रिटेन लिस्ट में रखा था।

मुंबई में हार्दिक की वापसी: ऐसी खबरें आई कि हार्दिक पंड्या गुजरात टाइटंस में ही रहेंगे और आने वाले सीजन में गुजरात टाइटंस की और से ही खेलते नजर आएंगे। लेकिन इस खबर के 2 घंटे बाद ही हार्दिक पंड्या के वापस मुंबई इंडियंस में लौटने की खबरों ने जोर पकड़ ली। स्पोर्ट्स तक के मुताबिक हार्दिक पंड्या को मुंबई इंडियंस ने गुजरात से ट्रेड कर लिया है। मुंबई इंडियंस ने गुजरात को हार्दिक पंड्या के बदले 15 करोड रुपए दिए हैं।

Hardik Pandya 1

आरसीबी में पहुंचे ग्रीन: मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कैमरून ग्रीन को मुंबई इंडियंस ने आरसीबी को दे दिया है। कैमरून ग्रीन को मुंबई इंडियंस ने ऑक्शन में रिकॉर्डतोड़ 17.50 करोड़ की बोली लगाकर खरीदने का काम किया था। रिपोर्ट की मानें तो ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ कैश इन ऑल ट्रेड किया है। कमेंटेटर हर्षा भोगले ने भी ट्वीट कर इस खबर की पुष्टि करने का काम कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+