IPL 2024: रिलीज और रिटेन के बाद किस टीम के पर्स में है कितना पैसा, इन खिलाड़ियों का मालामाल होना तय!
IPL 2024 Purse remaining at Auction: 19 दिसंबर को आईपीएल 2024 के लिए मिनी ऑक्शन का आयोजन किया जाएगा। मिनी ऑक्शन से पहले आईपीएल में शामिल सभी 10 टीमों ने अपने खिलाड़ियों की रिलीज और रिटन लिस्ट को जारी कर दिया है। रिटेन और रिलीज लिस्ट जारी करने के बाद सबसे अधिक पैसा रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के पास है। आरसीबी नीलामी में सबसे अधिक पैसे लेकर उतरने वाली है।
आरसीबी के पास सबसे ज्यादा पैसा: आरसीबी के अलावा सनराइजर्स हैदराबाद, चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के पास भी खिलाड़ियों को खरीदने के लिए ठीक-ठाक पैसे होंगे।आरसीबी की टीम ने हसरंगा और हर्षल पटेल जैसे खिलाड़ियों को रिलीज कर अपने पर्स में ठीक-ठाक पैसे जोड़ लिए हैं। आरसीबी अब ऑक्शन में नए खिलाड़ियों पर दांव लगाएगी।

इन खिलाड़ियों का मालामाल होना तय: ऑक्शन में इस साल कई ऐसे खिलाड़ी हैं जिन पर अधिकतर टीमों की नजरें रहने वाली है। ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में बल्ले के साथ शतकीय पारी खेलने वाले ताबड़तोड़ बल्लेबाज ट्रेविस हेड पर आईपीएल ऑक्शन में पैसों की बारिश हो सकती है। इसके अलावा मिशेल स्टार्क और ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पेट कमिंस भी मालामाल हो सकते हैं।
जानिए किस टीम के पर्स में कितने पैसे
आरसीबी- 40.75 करोड़
सनराइजर्स हैदराबाद - 34 करोड़
केकेआर - 32.7 करोड़
चेन्नई सुपर किंग्स -31.4 करोड़
पंजाब किंग्स - 29.1 करोड़
दिल्ली कैपिटल्स - 28.95 करोड़
मुंबई इंडियंस- 15.25 करोड़
राजस्थान रॉयल्स - 14.5 करोड़
लखनऊ सुपर जायंट्स - 13.9 करोड़
गुजरात टाइटंस - 13.85 करोड़












Click it and Unblock the Notifications