RCB के फ्लॉपर्स आज करेंगे प्वाइंट की बौछार! Dream11 में 2 करोड़ जीतने की ये है धांसू ट्रिक
IPL 2024 RCB vs SRH Dream11: 15 अप्रैल यानी कि सोमवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु को जीत की तलाश होगी। रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु ने आईपीएल के इस सीजन में कुल 6 मुकाबले खेले हैं। 6 में से टीम को सिर्फ एक में जीत हासिल हुई है। बाकी के पांच मुकाबले में टीम जीत दर्ज करने में नाकाम रही है। हैदराबाद के खिलाफ होने वाला यह मुकाबला आरसीबी के लिए मस्ट विन गेम है।
आउट ऑफ फॉर्म हैं बल्लेबाज
रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की सबसे बड़ी परेशानी उनके बल्लेबाजों का आउट ऑफ फॉर्म होना है। फॉफ डु प्लेसिस और विराट कोहली के अलावा टीम का कोई भी बल्लेबाज अब तक अपनी छाप छोड़ने में कामयाब नहीं हो सका है। अंत के ओवर में दिनेश कार्तिक ने जरूर कुछ बेहतरीन पारियां खेली है। लेकिन ग्लेन मैक्सवेल और कैमरून ग्रीन का आउट ऑफ फॉर्म होना टीम की चिंता को बढ़ाने का काम किया है।

कैमरुन ग्रीन बनेंगे संकटमोचक
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ बेंगलुरु की तरफ से खेलने वाले कैमरून ग्रीन मैच विनर साबित हो सकते हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह हैदराबाद के खिलाफ उनका रिकॉर्ड है। पिछले साल आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते हुए हैदराबाद के खिलाफ ग्रीन ने शतक जड़ने का कारनामे काम किया था। आईपीएल 2023 में सबसे तेज शतक ग्रीन ने ही लगाया था। ऐसे में एक बार फिर से इस टीम के खिलाफ उनके बल्ले से रनों की उम्मीद होगी। हैदराबाद के खिलाफ ग्रीन ने 47 गेंदों पर 8 छ्क्के और 8 चौकों की मदद से नाबाद 100 रन की पारी खेली और टीम को जीत दिलाकर ही पवेलियन वापस लौटे थे।
विल जैक्स को मिलेगा मौका
विल जैक्स को ग्लेन मैक्सवेल की जगह प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है। आखिरी मैच में ग्लेन मैक्सवेल के अंगूठे में चोट लग गई थी। जिसके बाद वह मैदान से बाहर चले गए थे। हैदराबाद के खिलाफ ग्लेन मैक्सवेल का प्लेइंग इलेवन में होना काफी मुश्किल दिखाई दे रहा है।
फ्लॉप खिलाड़ी करेंगे कमाल
कप्तान फॉफ डुप्लेसिस भी इस सीजन पूरी तरह से रंग में नजर नहीं आए हैं। ऐसे में हैदराबाद के खिलाफ वह भी टीम के लिए बड़ी पारी खेल सकते हैं। गेंदबाजों की बात करें तो मोहम्मद सिराज अब तक पावर प्ले में सिर्फ एक ही विकेट लेने में सफल रहे हैं। ऐसे में हैदराबाद के अपनी पुरानी टीम यानी हैदराबाद के खिलाफ मोहम्मद सिराज वापस फॉर्म में लौट सकते हैं। ये वो फ्लॉप खिलाड़ी है जो आज के मुकाबले में हैदराबाद के खिलाफ मैच विनर साबित हो सकते हैं। अगर आप इन खिलाड़ियों को अपने ड्रीम टीम में शामिल करते हैं तो आपके पास प्वॉइंट की बौछार होने की उम्मीद है।
जानें ड्रीम टीम
कप्तान- ट्रैविस हेड
उपकप्तान-विराट कोहली
विकेटकीपर - हेनरिक क्लासेन, दिनेश कार्तिक
बल्लेबाज - अभिषेक शर्मा
ऑलराउंडर - एडन मारक्रम, कैमरुन ग्रीम, विल जैक्स
गेंदबाज - रीस टॉप्ली, विजयकुमार वैशाख, पैट कमिंस
ड्रीम टीम- 2
कप्तान- कैमरुन ग्रीम
उपकप्तान-ट्रैविस हेड
विकेटकीपर - हेनरिक क्लासेन, दिनेश कार्तिक
बल्लेबाज - विराट कोहली, अभिषेक शर्मा
ऑलराउंडर - एडन मारक्रम, कैमरुन ग्रीम, विल जैक्स
गेंदबाज - भुवनेश्वर कुमार, पैट कमिंस
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की संभावित प्लेइंग इलेवन
विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विल जैक, रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल/कैम ग्रीन, महिपाल लोमरोर, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), रीस टॉपले, विजयकुमार विशक, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज।
सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग इलेवन
ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, एडेन मार्कराम, नितीश रेड्डी, हेनरिक क्लासेन, अब्दुल समद, शाहबाज़ अहमद, पैट कमिंस, भुवनेश्वर कुमार, जयदेव उनादकट, टी नटराजन।
डिस्क्लेमर- इस आर्टिकल में जिन खिलाड़ियों के बारे में जिक्र किया गया है वह उनके हालिया प्रदर्शन और आंकड़ों को ध्यान में रखते हुए लिखा गया है। हम किसी भी खिलाड़ी के इस मुकाबले में होने वाले प्रदर्शन को लेकर कोई भी दावा नहीं करते हैं। हम यह गेम खेलने के लिए किसी को प्रेरित नहीं करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications