RCB vs LSG Pitch Report: आरसीबी और एलएसजी के बीच जोरदार टक्कर आज, जानें पिच और वेदर रिपोर्ट

RCB vs LSG Pitch Report: आईपीएल 2024 में मंगलवार यानी कि 2 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु और लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम में आमने-सामने होगी। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी की कोशिश लखनऊ के खिलाफ जीत दर्ज करने की होगी। आरसीबी को अपने पिछले मैच में होम ग्राउंड पर ही हार का सामना करना पड़ा था। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आरसीबी टीम मैच को गंवा बैठी थी।

होम टीमों का रहा है दबदबा

आईपीएल के इस सीजन में अब तक होम टीमों का दबदबा रहा है। घर पर खेलने वाली टीमों ने सबसे अधिक मुकाबले जीते हैं। ऐसे में आरसीबी की टीम इस ट्रेंड को बरकरार रखना चाहेगी। टीम फिर से एक बार अपने होम ग्राउंड पर उतरने वाली है। पिछला मैच को अपने घर पर हारने के बाद रॉयल चैलेंजर बेंग्लुरु की कोशिश लखनऊ के खिलाफ दमदार प्रदर्शन करने की होगी।

ipl 2024 1

पिच से किसे मिलेगा फायदा

पिच की बात करें तो बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम को हाई स्कोरिंग वेन्यू माना जाता है। छोटा स्टेडियम होने की वजह से यहां चौके और छक्के की बरसात देखने को मिलती रही है। कई बार मिस टाइम हुए शॉर्ट भी यहां बाउंड्री पार चली जाती है। यहां अक्सर बल्लेबाजी करने वाली टीम 200 से अधिक रन बनाने में कामयाब रहती है। वहीं दूसरी तरफ लक्ष्य का पीछा करते हुए यह पिच बल्लेबाजों के लिए और भी मददगार साबित होती है। मौसम की बात करें तो मैच के दौरान बारिश की कोई आशंका नहीं जताई गई है।

लक्ष्य का पीछा करना है आसान

बेंगलुरु के होम ग्राउंड एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर इस सीजन अब तक दो मुकाबले खेले गए हैं। दोनों ही मैच में बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम को जीत मिली है। ऐसे में दोनों ही टीमों की कोशिश पहले गेंदबाजी करने की होगी। आरसीबी और पंजाब के बीच खेले गए पहले मैच में पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 176 बनाए थे, जिसे आरसीबी की टीम ने 19.2 ओवर में ही हासिल कर लिया था। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 182 रन बनाए थे। जिसे कोलकाता नाइट राइडर्स ने आसानी के साथ 16.5 ओवर में जीत लिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+