IPL 2024: कोहली के पास गेल-डिविलियर्स को पछाड़ने का मौका, विराट रिकॉर्ड बनाने से बस तीन कदम दूर
IPL RCB vs KKR: कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की टीम शुक्रवार यानी कि 29 जनवरी को एक अहम मुकाबले खेलने वाली है। बेंगलुरु के एमए चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाले इस मैच पर फैंस की नजरें भी बनी हुई है। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली फॉर्म में लौट आए हैं और केकेआर के खिलाफ भी वह टीम के लिए बड़ी पारी खेलना चाहेंगे।
फॉर्म में लौटे किंग कोहली
पंजाब किंग्स के खिलाफ विराट कोहली ने आरसीबी की तरफ से मैच विनिंग पारी खेली थी। विराट कोहली की दमदार बल्लेबाजी की बदौलत ही पंजाब किंग्स के खिलाफ आरसीबी ने चार विकेट से जीत दर्ज की। पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों गंवाने के बाद आरसीबी ने टूर्नामेंट में वापसी कर ली है। आरसीबी की कोशिश केकेआर के खिलाफ भी जीत के सिलसिले को बरकरार रखने की होगी।

कोहली के पास रिकॉर्ड बनाने का मौका
कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के पूर्व कप्तान विराट कोहली के पास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। विराट कोहली आरसीबी के लिए 239 मैच खेल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 237 छक्के लगाए हैं। एक टीम की तरफ से सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड आरसीबी के ही पूर्व सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम दर्ज है। क्रिस गेल ने आरसीबी की तरफ से खेलते हुए 239 छक्के जड़े हैं। 239 छक्के उन्होंने 85 मैच के दौरान लगाए थे।
गेल-डिविलियर्स को पछाड़ने का मौका
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर एबी डी विलियर्स का नाम मौजूद है। आरसीबी के लिए 156 मुकाबले में एबी डी विलियर्स के बल्ले से 238 छक्के निकले थे। विराट कोहली अब क्रिस गेल और एबी डी विलियर्स से आगे निकल सकते हैं। केकेआर के खिलाफ अगर विराट कोहली तीन छक्का लगाने में कामयाब हो जाते हैं तो वह क्रिस गेल और एबी डी विलियर्स को पछाड़ देंगे।
विराट कोहली के बाद मुंबई इंडियंस की तरफ से लंबे समय तक खेलने वाले किरोन पोलार्ड का नाम है। 223 छक्कों के साथ वह चौथे नंबर पर विराजमान है। पोलार्ड ने मुंबई इंडियंस के लिए कुल 189 आईपीएल मैच खेले हैं। वहीं मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने मुंबई की तरफ से खेलते हुए 210 छक्के लगाए हैं। ऐसा उन्होंने 200 मैच में किया है।












Click it and Unblock the Notifications