RCB vs CSK, Pitch Weather: IPL में चेन्नई और बैंगलोर के बीच होगी कांटे की टक्कर, जानें पिच और वेदर रिपोर्ट
CSK vs RCB, 1st Match: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 का आगामी सीजन कल, 22 मार्च से शुरू होने जा रहा है। फैंस शुक्रवार से एक्शन से भरपूर मैचों का लुत्फ उठा सकेंगे। आईपीएल के 17वें सीजन का पहला रोमांचक मैच चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बीच खेला जाएगा। इस भिड़ंत से पहले पिच और वेदर रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
एमए चिदंबरम स्टेडियम पिच रिपोर्ट
चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में आईपीएल 2024 के उद्घाटन मैच में बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों को कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। हालांकि, एमए चिदम्बरम स्टेडियम की पिच की प्रकृति को देखते हुए, यह उम्मीद की जाती है कि गेंदबाज़, विशेषकर स्पिनर के लिए परिस्थितियां अधिक अनुकूल होंगी। बल्लेबाजों के लिए अपने शॉट्स आसानी से खेलना चुनौतीपूर्ण हो जाता है। पिछले आईपीएल सीजन में चेन्नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में पहली पारी में औसतन 170 रन बने थे। ट्रैक रिकॉर्ड को देखते हुए, टॉस जीतने वाली टीमें इस मैदान पर पहले गेंदबाजी करने का विकल्प चुनती हैं।

चेन्नई वेदर अपडेट
चेन्नई और बेंगलुरु के बीच आईपीएल 2024 के उद्घाटन मुकाबले में बारिश विलेन नहीं बनेगी। दिन का तापमान 33 डिग्री के आसपास रहेगा जबकि रात का तापमान 27 डिग्री तक गिर जाता है। 22 मार्च को चेन्नई में बारिश की शून्य प्रतिशत संभावना है, ऐसे में फैंस बिना किसी रुकावट के टूर्नामेंट के पहले मैच का आनंद ले सकेंगे।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर फुल स्क्वाड
कैमरन ग्रीन, विराट कोहली, अल्ज़ारी जोसेफ, ग्लेन मैक्सवेल, फाफ डु प्लेसिस, मोहम्मद सिराज, दिनेश कार्तिक, यश दयाल, अनुज रावत, विल जैक्स, लॉकी फर्ग्यूसन, रीस टॉपले, मयंक डागर, टॉम कुरेन, महिपाल लोमरोर, राजन कुमार, कर्ण शर्मा, सुयश प्रभुदेसाई, मनोज भंडागे, आकाश दीप, सौरव चौहान, हिमांशु शर्मा, स्वप्निल सिंह, विशाल विजयकुमार, रजत पाटीदार।
चेन्नई सुपर किंग्स फुल स्क्वाड
एमएस धोनी (कप्तान), मोइन अली, दीपक चाहर, डेवोन कॉनवे, तुषार देशपांडे, शिवम दुबे, रुतुराज गायकवाड़, राजवर्धन हंगरगेकर, रवींद्र जड़ेजा, अजय मंडल, मुकेश चौधरी, मथीशा पथिराना, अजिंक्य रहाणे, शेख रशीद, मिशेल सेंटनर, सिमरजीत सिंह , निशांत सिंधु, प्रशांत सोलंकी, महेश थीक्षाना, रचिन रवींद्र, शार्दुल ठाकुर, डेरिल मिशेल, समीर रिज़वी, मुस्तफिजुर रहमान, अवनीश राव अरावली।












Click it and Unblock the Notifications