CSK vs PBKS: रविन्द्र जडेजा ने बनाया आईपीएल में अनोखा रिकॉर्ड, युवराज सिंह के खास क्लब में शामिल
CSK vs PBKS: चेन्नई सुपर किंग्स ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में बेहतरीन जीत दर्ज की। धर्मशाला में खेले गए इस मैच में चेन्नई ने 28 रनों से जीत हासिल करते हुए अंक तालिका में तीसरा स्थान प्राप्त कर लिया। कम स्कोर वाले इस मुकाबले में चेन्नई के गेंदबाजों ने अच्छा कार्य किया।
चेन्नई सुपर किंग्स के लिए रविन्द्र जडेजा ने इस मुकाबले में फॉर्म दिखाई। जडेजा की गेंदबाजी के सामने पंजाब के बल्लेबाज टिक नहीं पाए। चेन्नई ने पहले खेलते हुए 9 विकेट पर 167 रनों का स्कोर हासिल किया। जवाब में खेलते हुए पंजाब ने 9 विकेट पर 139 रनों का स्कोर बनाया और मैच गंवा दिया।

जडेजा हुए युवराज के क्लब में शामिल
जडेजा ने आईपीएल का एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। आईपीएल में वह 40 से ज्यादा रन और 3 विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बन गए। उनसे पहले युवराज सिंह भी ऐसा करने में सफल रहे हैं। ओवरऑल जडेजा तीसरे खिलाड़ी हैं क्योंकि शेन वॉटसन भी इस लिस्ट में शामिल हैं।
भारतीय टीम के लिए शुभ संकेत
भारतीय टीम जून में टी20 वर्ल्ड कप में खेलने के लिए उड़ान भरेगी। जडेजा भी टीम इंडिया में शामिल हैं। आईपीएल में अब तक जडेजा का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था और यह चिंता का विषय था। अब उन्होंने एक ही मैच में गेंद और बल्ले दोनों से अपना जलवा दिखाते हुए बेहतरीन काम किया है और फॉर्म भी दर्शाई है।
चेन्नई ने लगाई तालिका में छलांग
चेन्नई सुपर किंग्स ने अंक तालिका में सुधार कर लिया है। चेन्नई की टीम दो स्थानों की छलांग लगाने में सफल रही है। सुपर किंग्स अब अंक तलिका में तीसरे स्थान पर इससे पहले चेन्नई पांचवें स्पॉट पर थी। प्लेऑफ़ की दौड़ में चेन्नई की टीम शामिल है। पिछली बार की तरह इस बार भी चेन्नई सुपर किंग्स टॉप चार का सफर तय करती नज़र आ रही है।












Click it and Unblock the Notifications