RR vs RCB: विराट कोहली ने आईपीएल में रचा इतिहास, कोई खिलाड़ी नहीं कर सका था ऐसा

IPL 2024 Rajasthan Royals vs Royal Challengers Bengaluru: राजस्थान रॉयल और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच एलिमिनेटर मुकाबले में संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन का यह फैसला सही साबित हुआ। रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की तरफ से विराट कोहली और फॉफ डुप्लेसिस ने पारी की शुरुआत की। दोनों ही बल्लेबाजों ने ट्रेंट बोल्ट के ओवर को संभल कर खेला।

कोहली ने रचा इतिहास

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने इतिहास रच दिया। दरअसल, आईपीएल के इतिहास में विराट कोहली पहले ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं। जिन्होंने 8000 रन पूरा किया है। विराट कोहली ने संदीप शर्मा की गेंद पर चौका लगाते ही आईपीएल में अपने 8000 रन पूरे किए।

IPL 2024 1

कोहली-फाफ लौटे पवेलियन

बेंगलुरु के कप्तान फॉफ डुप्लेसिस बड़ी पारी नहीं खेल सके। ट्रेंट बोल्ट ने पांचवें ओवर में 37 के स्कोर पर राजस्थान रॉयल्स को बड़ी सफलता दिलाई। डुप्लेसिस बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में रोवमन पॉवेल को अपना कैच दे बैठे। हालांकि, विराट कोहली भी अपनी पारी को बड़ा नहीं बना सके और 33 के स्कोर पर आउट हो गए। कोहली को युजवेंद्र चहल ने आउट कर पवेलियन भेजने का काम किया।

हारने वाली टीम हो जाएगी बाहर

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दोनों ही टीमों को सपोर्ट करने के लिए बड़ी तादाद में फैंस मौजूद हैं। दोनों ही टीमों के लिए यह करो या मरो का मुकाबला है। यह एक नॉकआउट मैच है। जिसमें हारने वाली टीम आईपीएल से बाहर हो जाएगी। वहीं जीतने वाली टीम को क्वालीफायर 2 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबला खेलना होगा। हैदराबाद के खिलाफ क्वालीफायर 2 मुकाबला 24 मई को खेला जाना है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, फाफ डुप्लेसिस (कप्तान), रजत पाटीदार, कैमरन ग्रीन, ग्लेन मैक्सवेल, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), महिपाल लोमरोर, कर्ण शर्मा, यश दयाल, मोहम्मद सिराज, लोकी फर्ग्यूसन।

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, टॉम कोहलर-कैडमोर, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), रियान पराग, ध्रुव जुरेल, रोवमन पॉवेल, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, अवेश खान, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+