किसी अप्सरा से कम नहीं RR के इस दिग्गज की वाइफ, पोस्ट करते ही Viral हो जाती हैं तस्वीरें
IPL 2024 Rajasthan Royals: संजू सैमसन की कप्तानी में राजस्थान रॉयल का प्रदर्शन इस सीजन शानदार रहा है। राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 11 मुकाबले में से 8 में जीत दर्ज की है। 16 अंकों के साथ मौजूदा समय में राजस्थान रॉयल्स की टीम प्वॉइंट्स टेबल में नंबर दो पर मौजूद है। राजस्थान रॉयल्स की कोशिश आने वाले मुकाबले में भी बेहतर प्रदर्शन जारी रखने की होगी।
टीम की गेंदबाजी काफी मजबूत
राजस्थान रॉयल्स की टीम ने टूर्नामेंट में अब तक तीनों ही डिपार्टमेंट में बेहतर खेल का प्रदर्शन किया है। राजस्थान रॉयल्स की गेंदबाजी इस सीजन दूसरे टीमों के मुकाबले सबसे मजबूत रही है> शुरुआती ओवर्स में ट्रेंट बोल्ट अपनी गेंद से विकेट लेने का काम करते रहे हैं। जबकि आखिरी के ओवर में संदीप शर्मा टीम के लिए मैच विनर साबित हुए हैं। बीच के ओवर्स की बात करें तो और आर अश्विन और युजवेंद्र चहल अपनी फिरकी की जाल में विरोधी टीम के बल्लेबाजों को फंसाते रहे हैं।

नवदीप सैनी को नहीं मिला है मौका
इतनी तगड़ी गेंदबाजी लाइनअप वाली राजस्थान रॉयल्स की टीम इस सीजन ट्रॉफी जीतने की सबसे बड़ी दावेदार मानी जा रही है। राजस्थान रॉयल्स की टीम में एक ऐसा भारतीय गेंदबाज भी मौजूद हैं जिसे इस सीजन एक भी मुकाबले में खेलने का मौका नहीं मिला है। दरअसल, हम बात कर रहे हैं भारतीय टीम के तेज गेंदबाज नवदीप सैनी की। नवदीप सैनी राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा हैं।
अपनी गर्लफ्रेंड से रचाई थी शादी
नवदीप सैनी ने आखिरी बार राजस्थान रॉयल्स के लिए पिछले साल यानी साल 2023 में मैच खेला था। इस साल नवदीप सैनी को एक भी मुकाबले में प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं दी गई है। हालांकि आने वाले कुछ अहम मुकाबले में नवदीप सैनी को कप्तान संजू सैमसन प्लेइंग इलेवन में शामिल कर सकते हैं। नवदीप सैनी ने पिछले साल ही अपनी गर्लफ्रेंड स्वाती अस्थाना से शादी रचाई थी।
खूबसूरती में किसी से कम नहीं है स्वाती
नवदीप सैनी की वाइफ स्वाती दिखने में बेहद ही खूबसूरत हैं। सोशल मीडिया पर स्वाती अस्थाना की तस्वीरें तेजी से वायरल होती रहती हैं। स्वाति फैशन ट्रैवलर और लाइफस्टाइल ब्लॉगर हैं। इसके अलावा स्वाती का अपना यूट्यूब चैनल भी है। जहां वह लगातार वीडियो अपलोड करती रहती हैं। स्वाती अस्थान सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। जहां वह अपनी कई अपनी तस्वीरें अपलोड करती रहती हैं।












Click it and Unblock the Notifications