IPL 2024: ऑक्शन में मालामाल होंगे ये पांच सितारे, लग सकती है करोड़ों की बोली

IPL Auction 2024, Most Expensive Players: आईपीएल नीलामी के दौरान क्रिकेटरों पर जमकर पैसा बरसता रहा है। 19 दिसंबर को आईपीएल 2024 के लिए मिनी ऑक्शन का आयोजन किया जाएगा। इस साल भी कई खिलाड़ी ऐसे हैं जिन पर पैसों की बारिश हो सकती है। सभी टीमों ने कुछ खिलाड़ियों को रिलीज कर अपने पर्स में अच्छा खासा पैसा बचाया हुआ है। ऐसे में वह ऑक्शन टेबल पर इसे खर्च कर बेहतर खिलाड़ियों को खरीदना चाहेंगे। एक नजर डालते हैं उन खिलाड़ियों पर जो इस सीजन ऑक्शन में सबसे महंगे साबित हो सकते हैं।

शार्दुल ठाकुर: कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने ऑलराउंडर खिलाड़ी शार्दुल ठाकुर को रिलीज कर दिया है। शार्दुल ठाकुर दाएं हाथ के तेज गेंदबाजी करने के साथ-साथ अंत के ओवर में बल्लेबाजी करने के लिए भी जाने जाते हैं। शार्दुल ठाकुर पिछले सीजन केकेआर के साथ थे। इससे पहले वह दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल चुके हैं। शार्दुल ठाकुर को पिछले सीजन 10 करोड़ 75 लख रुपए मिले थे। शार्दुल ठाकुर पर फिर से बड़ी बोली लगने की उम्मीद है।

ipl 2024 1

पैट कमिंस: ऑस्ट्रेलिया को छठी बार वर्ल्ड कप का खिताब दिलाने वाले ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस पर फैंस की नजरे बनी होगी। पैट कमिंस ने इस साल होने वाले मिनी ऑक्शन के लिए अपना नाम दिया है। पिछले साल कमिंस ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप और वर्ल्ड कप की वजह से आईपीएल ऑक्शन में हिस्सा नहीं लिया था। ऐसे में कमिंस पर इस साल ऑक्शन के दौरान बड़ी बोली लगाई जा सकती है।

मिचेल स्टार्क: ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क भी पिछले सीजन आईपीएल का हिस्सा नहीं थे। अगले साल टी-20 वर्ल्ड कप का आयोजन किया जाना है। ऐसे में मिचेल स्टार्क ने आईपीएल खेलने का फैसला किया है। मिचेल स्टार्क रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के लिए आईपीएल खेल चुके हैं। नीलामी में मिचेल स्टार्क पर कई टीमों की नजरे रहने वाली है। ऐसे में उन्हें अच्छा खासा रकम दिया जा सकता है।

ट्रेविस हेड: ऑस्ट्रेलिया के ताबड़तोड़ बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने आईपीएल मिनी ऑक्शन में अपना नाम दिया है। हेड 2016 और 17 में और रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के लिए आईपीएल खेल चुके हैं। पिछले सीजन हेड अनसोल्ड रहे थे लेकिन वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल मुकाबले में भारत के खिलाफ शतक जड़कर ऑस्ट्रेलिया को वर्ल्ड खिताब दिलाने वाले हेड को इस साल खरीदा जा सकता है। ट्रेविस हेड इस साल ऑक्शन में काफी महंगे बिक सकते हैं।

रचिन रविंद्र: न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर खिलाड़ी रचिन रविंद्र भी इस साल ऑक्शन में हिस्सा ले रहे हैं। रचिन रविंद्र ने वनडे वर्ल्ड कप में अपनी बल्लेबाजी से सभी को खासा प्रभावित किया है। रचिन रविंद्र बल्लेबाजी के अलावा गेंदबाजी से भी कमाल दिखा सकते हैं। बतौर ऑलराउंडर वह आईपीएल में अपनी जगह बनाने में कामयाब हो सकते हैं। रविंद्र पर कई टीम दांव लगाने को तैयार बैठी होगी। ऐसे में रविंद्र भी इस आईपीएल में महंगे साबित हो सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+