CSK-KKR को Points Table में भारी नुकसान, जीत के साथ टॉप पर पहुंची ये टीम, मुंबई का बुरा हाल

IPL 2024 Points Table updated: आईपीएल 2024 में अब तक 14 मुकाबले खेले जा चुके हैं। 14 मुकाबले के बाद सभी टीमों की स्थिति कुछ इस तरीके से है। मुंबई इंडियंस को अभी भी अपनी पहली जीत की तलाश है। मुंबई इंडियंस पहली ऐसी टीम है जो इस सीजन अब तक एक भी जीत हासिल नहीं कर सकी है। मुंबई इंडियंस प्वॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे है। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस को इस टूर्नामेंट में लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा है।

टॉप पर पहुंची राजस्थान

1 अप्रैल यानी कि सोमवार को राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को हराकर प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर अपनी जगह बना ली है। राजस्थान रॉयल्स ने अब तक इस टूर्नामेंट में एक भी मुकाबला नहीं गंवाया है। लगातार तीन मैच जीतने के बाद 6 अंकों के साथ राजस्थान रॉयल्स की टीम प्वॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है। राजस्थान रॉयल की जीत के साथ ही कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा नुकसान हुआ है।

IPL 2024 1

चेन्नई-केकेआर को नुकसान

चेन्नई सुपर किंग्स को अपने पिछले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। तीन मैचो में दो जीत दर्ज कर चार अंकों के साथ चेन्नई सुपर किंग्स अब प्वाइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर पहुंच गई है। चेन्नई सुपर किंग्स से पहले दूसरे नंबर पर कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम है। कोलकाता ने अब तक दो ही मैच खेले हैं और दोनों में ही उसे जीत हासिल हुई है। दो मैचों में चार अंक के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम अंक तालिका में दूसरे नंबर पर विराजमान है।

सबसे नीचे मुंबई

सोमवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ छह विकेट से जीत दर्ज की। राजस्थान रॉयल्स का शानदार प्रदर्शन टूर्नामेंट में जारी है। मुंबई इंडियंस के लिए इस सीजन अभी तक कुछ भी खास नहीं रहा है। टीम ने अब तक कुल 3 मैच खेले हैं और इन सभी मुकाबले में उसे हार का सामना करना पड़ा है। इस खराब प्रदर्शन के कारण मुंबई इंडियंस की टीम प्वॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे है। मुंबई इंडियंस को अभी भी दो अंको की तलाश है।

इन टीमों का हाल एक जैसा

सनराइजर्स हैदराबाद, पंजाब किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु चारों ही दो-दो अंक लेकर अंक तालिका में अपना खाता खोल चुकी है। हैदराबाद, पंजाब किंग्स, रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स की स्थिति लगभग एक जैसी है। इन चारों ही टीमों ने अब तक तीन मैच खेले हैं जिनमें से एक में इन्हें जीत मिली है जबकि दो मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+