IPL 2024 Playoff Schedule: RCB समेत ये 4 टीमों के बीच होगी जंग, जानें कब और कहां खेले जाएंगे प्लेऑफ के मुकाबले
IPL 2024 Playoff Schedule: आईपीएल 2024 के 69वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स टीम के बीच भिड़ंत देखने को मिली। इस मुकाबले को सनराइजर्स हैदराबाद ने 4 विकेट से अपने नाम किया। इसके साथ ही सनराइजर्स हैदराबाद की टीम प्वाइंट् टेबल में दूसरे स्थान पर आ गई है। हालांकि, राजस्थान रॉयल्स के पास अभी भी नंबर दो पर आने का मौका है।
प्लेऑफ में पहुंची ये चार टीमें
आईपीएल के लीग राउंड में शीर्ष पर रहने वाली चार टीमें प्लेऑफ में पहुंच गई है। कोलकाता नाइटराइडर्स प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बनी थी। इसके बाद संजू सैमसन की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने टॉप फोर में अपनी जगह बनाई। पैट कमिंस की कप्तानी वाली हैदराबाद और फाफ डुप्लेसिस की कप्तानी में आरसीबी ने भी प्लेऑफ में एंट्री कर ली है।

ट्रॉफी के लिए जंग
इन चार टीमों के बीच अब ट्रॉफी के लिए जंग होगी। जिसकी शुरुआत 21 मई को होने वाले क्वालीफायर-1 मुकाबले के साथ शुरू हो जाएगी। इसके बाद 22 मई को एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाएगा। 22 मई को एलिमिनेटर मैच के लिए आरसीबी की टीम राजस्थान या हैदराबाद में से किसी एक टीम से भिड़ने वाली है।
जानें आईपीएल प्लेऑफ का शेड्यूल
21 मई - क्वालीफायर-1 : केकेआर बनाम आरआर/एसआरएच (नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद)
22 मई - एलिमिनेटर : आरआर/एसआरएच बनाम आरसीबी (नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद)
24 मई - क्वालीफायर-2 : क्वालीफायर-1 हारने वाली टीम बनाम एलिमिनेटर की विजेता (एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई)
26 मई - फाइनल : क्वालीफायर 1 की विजेता बनाम क्वालीफायर-2 की विजेता (एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई)
प्लेऑफ में पहुंचने वाली टीमों का फुल स्क्वाड
केकेआर: श्रेयस अय्यर (कप्तान), केएस भरत, रहमानुल्लाह गुरबाज, रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, शेरफेन रदरफोर्ड, मनीष पांडे, आंद्रे रसेल, नीतिश राणा, वेंकटेश अय्यर, अनुकूल रॉय, रमनदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, सुनील नारायण, वैभव अरोड़ा, चेतन सकारिया, हर्षित राणा, सुयश शर्मा, मिशेल स्टार्क, दुष्मंथा चमीरा, साकिब हुसैन, मुजीब उर रहमान, गट एटिकिंसन, अल्लाह गजनफर, फिल साल्ट।
आरसीबी: फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, विराट कोहली, रजत पाटीदार, अनुज रावत, दिनेश कार्तिक, सुयश प्रभुदेसाई, विल जैक्स, महिपाल लोमरोर, कर्ण शर्मा, मनोज भंडागे, मयंक डागर, विजयकुमार विशाक, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज, रीस टॉप्ली, हिमांशु शर्मा, राजन कुमार, कैमरन ग्रीन, अल्जारी जोसेफ, यश दयाल, टॉम कुरेन, लॉकी फर्ग्युसन, स्वप्निल सिंह, सौरव चौहान.
राजस्थान रॉयल्स: संजू सैमसन (कप्तान), आबिद मुश्ताक, अवेश खान, ध्रुव जुरेल, डोनोवन फरेरा, जोस बटलर, कुलदीप सेन, कुणाल सिंह राठौड़, नांद्रे बर्गर, नवदीप सैनी, रविचंद्रन अश्विन, रियान पराग, संदीप शर्मा, शिमरोन हेटमायर, शुभम दुबे, रोवमैन पावेल, टॉम कोहलर-केडमोर, ट्रेंट बोल्ट, यशस्वी जायसवाल, युजवेंद्र चहल और तनुश कोटियन।
सनराइजर्स हैदराबाद: पैट कमिंस (कप्तान),अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), एडेन मार्कराम, अब्दुल समद, नितीश रेड्डी, शाहबाज अहमद, भुवनेश्वर कुमार, जयदेव उनादकट, टी नटराजन, मयंक मार्कंडेय, उमरान मलिक, अनमोलप्रीत सिंह, ग्लेन फिलिप्स (विकेटकीपर), राहुल त्रिपाठी, वाशिंगटन सुंदर, उपेंद्र यादव (विकेटकीपर), जे सुब्रमण्यन, सनवीर सिंह, विजयकांत व्यासकांत, फजलहक फारूकी, मार्को यानसेन, आकाश महाराज सिंह, मयंक अग्रवाल।












Click it and Unblock the Notifications