PBKS IPL 2024 Schedule: पंजाब की टीम कब-कब खेलेगी अपने मुकाबले, देखिए पूरा शेड्यूल

PBKS IPL 2024 Schedule: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज शिखर धवन की कप्तानी में पंजाब किंग्स इस सीजन आईपीएल की ट्रॉफी जीत सकती है। पंजाब किंग्स के पास कई मैच विनर खिलाड़ी हैं। जो इस सीजन गेंद और बल्ले से धमाकेदार प्रदर्शन कर टीम को चैंपियन बनाने का काम कर सकते हैं। वहीं कप्तान शिखर धवन के बल्ले से भी इस सीजन जमकर रन निकल सकते हैं।

पंजाब से होगी फैंस को उम्मीदें

पिछले सीजन भी पंजाब किंग्स की टीम ने आईपीएल का आगाज दमदार तरीके से किया था। लेकिन इस मूवमेंटम को पंजाब जारी रखने में नाकाम रही थी। पंजाब की टीम आखिरी के कुछ मुकाबलों को लगातार गंवा बैठी, जिसकी वजह से वह प्लेऑफ तक पहुंचने में भी कामयाब नहीं हो सकी।

IPL 2024 1

इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर

पंजाब की बात करें तो कप्तान शिखर धवन के अलावा जॉनी बेयरस्टो और लियाम लिविंगस्टोन से खासी उम्मीदें होंगी। इंग्लैंड के दोनों ही खिलाड़ियों का चलना पंजाब किंग्स के लिए बेहद जरूरी है। वहीं गेंदबाजी की बात करें तो पंजाब के पास कगिसो रबाडा के रूप में तेज गेंदबाज मौजूद हैं जिसका साथ अर्शदीप सिंह देते हुए दिखाई देंगे। जिंबॉब्वे के ऑलराउंडर खिलाड़ी सिकंदर रजा ने भी पिछले सीजन अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी से खासा प्रभावित किया था। ऐसे में इस सीजन भी सिकंदर रजा पंजाब के लिए आईपीएल में कई मुकाबले खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं।

जानें यहां पूरा शेड्यूल

23 मार्च: पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, मोहाली, दोपहर 3:30 बजे
25 मार्च: पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, बेंगलुरु, शाम 7:30 बजे
30 मार्च: पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जाइंट्स, लखनऊ, शाम 7:30 बजे
4 अप्रैल : पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस, अहमदाबाद, शाम 7:30 बजे
(बाकी मैचों के शेड्यूल सामने आते ही खबर अपडेट कर दी जाएगी)

IPL 2024 के लिए पंजाब किंग्स की टीम

शिखर धवन (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, प्रभसिमरन सिंह, जितेश शर्मा, सिकंदर रजा, ऋषि धवन, लियाम लिविंगस्टोन, अथर्व तायडे, अर्शदीप सिंह, नाथन एलिस, सैम करन, कैगिसो रबाडा, हरप्रीत बराड़, राहुल चाहर, हरप्रीत भाटिया, विदवथ कावेरप्पा, शिवम सिंह, हर्षल पटेल, क्रिस वोक्स, आशुतोष शर्मा, विश्वनाथ प्रताप सिंह, शशांक सिंह, तनय त्यागराजन, प्रिंस चौधरी और राइली रूसो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+