PBKS vs RCB: आरसीबी-पंजाब के मैच में आज कौन जीतेगा? हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड

PBKS vs RCB Head to Head: आईपीएल में आज का मैच दो ऐसी टीमों के बीच होगा, जो अंक तालिका में आस-पास हैं। पंजाब किंग्स और आरसीबी के बीच धर्मशाला में मैच होना है। अंक तालिका में आरसीबी सातवें और पंजाब किंग्स आठवें स्थान पर मौजूद है। ऐसे में दोनों टीमों के लिए यह अहम मुकाबला है।

आरसीबी के ओपनर विराट कोहली अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं। पंजाब के लिए किसी एक बल्लेबाज ने रन नहीं बनाए हैं लेकिन युवा खिलाड़ी आशुतोष ने प्रभाव छोड़ा है। शशांक सिंह ने भी अच्छी बैटिंग की है। शिखर धवन के खेलने को लेकर अब भी संशय बना हुआ है। दोनों टीमों का हेड टू हेड जानना आवश्यक है।

rcb and pbks

पंजाब vs आरसीबी हेड टू हेड

आरसीबी और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल में अब तक खेले गए सभी मैचों को देखा जाए, तो पंजाब किंग्स ने धमाका किया है। दोनों टीमों ने कुल 32 मुकाबले खेले हैं। पंजाब किंग्स ने इनमें 17 मुकाबले जीते हैं। 15 मैचों में आरसीबी को जीत दर्ज करने का मौका मिला है।

पंजाब vs आरसीबी मैच में कौन जीतेगा

पंजाब और आरसीबी के बीच मैच में जीत और हार का विश्लेषण कुछ फैक्टरों पर कर सकते हैं। आंकड़ों को देखा जाए, तो पंजाब किंग्स का पलड़ा इस मैच में भारी नज़र आ रहा है। इस सीजन को देखा जाए, तो पंजाब को आरसीबी ने एक बार पराजित किया है। यहाँ दोनों टीमों के बीच बराबरी का मामला है। जो भी अच्छा खेलेगा, उसकी जीत होगी।

दर्शकों के लिए अच्छी खबर

इस मैच में मौसम को लेकर अहम खबर है। मैच के समय बारिश के आसार नहीं हैं। फैन्स को पूर्ण मुकाबला देखने को मिलेगा। दिन में बारिश हो सकती है लेकिन बाद में आसमान साफ़ रहेगा। शाम के समय ओस का प्रभाव देखने को मिल सकता है।

आरसीबी संभावित प्लेइंग 11

जॉनी बेयरस्टो, रिले रोसौव, शशांक सिंह, सैम कुरेन (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), आशुतोष शर्मा, हरप्रीत बराड़, हर्षल पटेल, कैगिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह।

पंजाब किंग्स संभावित प्लेइंग 11

विराट कोहली, फाफ डू प्लेसी (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, विल जैक्स, कैमरून ग्रीन, दिनेश कार्तिक, कर्ण शर्मा, स्वप्निल सिंह, यश दयाल, विजयकुमार वैसाख, मोहम्मद सिराज।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+