IPL 2024: 'हार्दिक-बुमराह को बाहर करना चाहती थी मुंबई', फिर रोहित के फैसले ने बदली जिंदगी, हुआ बड़ा खुलासा
IPL 2024, Mumbai Indians: मुंबई इंडियंस की टीम एक बार फिर आईपीएल में अपना जलवा बिखेरने को तैयार है। हार्दिक पंड्या की कप्तानी में पहली बार मुंबई इंडियंस की टीम इस सीजन खेलने वाली है। पिछले सीजन तक रोहित शर्मा ने मुंबई टीम की कमान संभालने का काम किया था। लेकिन इस सीजन फ्रेंचाइजी ने कप्तानी की जिम्मेदारी हार्दिक पंड्या को सौंपी है।
इस वजह से रोहित नहीं होंगे कप्तान
रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाए जाने के सवाल पर मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी ने कहा था कि वह रोहित को खुलकर बल्लेबाजी करने देना चाहते हैं। ऐसे में उन पर जिम्मेदारियां का बोझ कम करने की जरूरत है। रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस को पांच बार आईपीएल का खिताब दिलाने का काम किया है। मुंबई इंडियंस की तरफ से इस सीजन रोहित शर्मा बतौर खिलाड़ी हिस्सा लेने वाले हैं।

पार्थिव पटेल ने कही यह बात
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने मुंबई इंडियंस को लेकर कुछ बातों का जिक्र किया है। पार्थिव पटेल आईपीएल में कुछ समय तक मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा भी रहे हैं। पटेल ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि रोहित हमेशा अपने खिलाड़ियों के लिए खड़े रहते हैं। साल 2014 में जसप्रीत बुमराह पहली बार मुंबई इंडियंस से जुड़े थे लेकिन उन्हें साल 2015 में खेलने का मौका मिला।
बचाया था बुमराह का करियर
पहला सीजन जसप्रीत बुमराह के लिए कुछ खास नहीं रहा था। ऐसे में मुंबई की टीम जसप्रीत बुमराह को रिलीज करना चाहती थी। लेकिन रोहित शर्मा ने आगे आकर जसप्रीत बुमराह को टीम में बरकरार रखने की अपील की थी। रोहित शर्मा ने फ्रेंचाइजी से कहा था कि जसप्रीत बुमराह आने वाले समय में बेहतर गेंदबाज साबित हो सकते हैं। और ऐसा ही हुआ साल 2016 का आईपीएल सीजन जसप्रीत बुमराह के लिए कमाल का गुजारा।
हार्दिक पर भी जताया भरोसा
पार्थिव पटेल ने अपनी बात को आगे जारी रखते हुए कहा कि ऐसा ही कुछ हार्दिक पंड्या के साथ भी हुआ था। साल 2015 में हार्दिक पंड्या ने मुंबई की तरफ से आईपीएल में डेब्यू किया था। पहले सीजन उनका कमाल का रहा था लेकिन साल 2016 में वह फ्लॉप रहे थे। मुंबई उन्हें रिलीज करना चाहती थी लेकिन रोहित शर्मा ने हार्दिक पंड्या पर भरोसा जताया और फिर वह स्टार ऑलराउंडर बन गए।












Click it and Unblock the Notifications