IPL 2024 Orange Cap Winners: विराट कोहली के सिर सजी ऑरेंज कैप, बनाए सबसे अधिक रन, मिला ये बड़ा ईनाम

IPL 2024 Orange Cap Winners: रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने आईपीएल 2024 में अपने प्रदर्शन से सभी को खासा प्रभावित किया। विराट कोहली ने आईपीएल 17वें सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 15 मैचों की 15 पारियों में 61.75 की औसत और 154.69 के स्ट्राइक रेट के साथ 741 रन बनाए। यही वजह है कि विराट कोहली इस सीजन ऑरेंज कप जीतने में कामयाब रहे। ऑरेंज कैप जीतने वाले खिलाड़ी को 15 लाख रुपये दिए जाएंगे।

साल 2016 में भी जीता था ऑरेंज कैप

इससे पहले विराट कोहली ने आईपीएल में ऑरेंज कैप साल 2016 में जीता था। साल 2016 में विराट कोहली ने 973 रन बनाकर इतिहास रच दिया था। विराट कोहली इस सीजन आईपीएल में अपना दूसरा सबसे बेस्ट स्कोर बनाने में कामयाब रहे। हालांकि, दमदार प्रदर्शन के बावजूद भी रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की टीम खिताब जीतने में नाकाम रही।

IPL 2024 1

कोहली साबित हो सकते हैं गेम चेंजर

विराट कोहली अपने इस फ्रॉम को आगे भी जारी रखना चाहेंगे। भारतीय टीम को कुछ दिनों बाद टी-20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेना है। जहां 5 जून को भारत को अपना पहला मुकाबला आयरलैंड के खिलाफ खेलना है। टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के सबसे अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली के बल्ले से रनों की उम्मीद होगी। विराट कोहली जिस फार्म में हैं, वह ऐसे में टीम के लिए टी-20 वर्ल्ड कप में गेम चेंजर साबित हो सकते हैं।

वॉर्नर-गेल का रहा है जलवा

आईपीएल में ऑरेंज कप जीतने के मामले में ऑस्ट्रेलिया विस्फोटक बल्लेबाज डेविड वॉर्नर सबसे आगे हैं। आईपीएल में सबसे अधिक तीन बार डेविड वॉर्नर ने ऑरेंज कैप अपने नाम किया। डेविड वार्नर ने साल 2015, 2017 और 2019 में ऑरेंज कैप जीतने में कामयाबी हासिल की थी। डेविड वॉर्नर के अलावा क्रिस गेल ने भी दो बार ऑरेंज कैप को अपने नाम किया है। साल 2011 और 2012 में क्रिस गेल आईपीएल में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे। क्रिस गेल के अलावा विराट कोहली भी आईपीएल में दो बार ऑरेंज कैप जीतने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं।

इन खिलाड़ियों का दिखा दबदबा

आईपीएल के सबसे पहले सीजन यानी कि साल 2008 में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी शॉन मार्श ने ऑरेंज कप जीता था। वहीं साल 2009 में ऑस्ट्रेलिया के ही सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेड ने चेन्नई की तरफ से खेलते हुए ऑरेंज कैप पर कब्जा जमाया था। बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने साल 2010 में ऑरेंज कैप को अपने नाम किया। साल 2013 में माइक हंसी और 2014 में रॉबिन उथप्पा ने इस कैंप पर कब्जा जमाया था। पिछले साल की बात करें तो साल 2023 में शुभमन गिल ने गुजरात टाइटंस की तरफ से खेलते हुए ऑरेंज कैप अपने नाम किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+