SRH के मैच में 'मिस्ट्री गर्ल' की खूबसूरती पर फिदा हुए फैंस, बटोरी Kaviya Maran से अधिक सुर्खियां
IPL 2024, mystery girl News: आईपीएल मैच के दौरान कैमरामैन की नजरें खिलाड़ियों से अधिक मिस्ट्री गर्ल पर टिकी रहती है। मैच देखने आई खूबसूरत लड़कियां मिस्ट्री गर्ल के नाम से फेमस हो जाती हैं। यही वजह है कि मैच के दौरान की उनकी तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होती रहती है। हाल ही में सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले के दौरान भी एक खूबसूरत हसीना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
मिस्ट्री गर्ल ने लूटी महफिल
आईपीएल सीजन आते ही कोई ना कोई मिस्ट्री गर्ल फैंस को अपना दीवाना बनाने का काम करती रही है। चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए मुकाबले के दौरान अचानक बड़ी स्क्रीन पर एक मिस्ट्री गर्ल की तस्वीर आ गई। जिसे देखकर हर कोई उनके बारे में जानने की कोशिश करने लगा।

अन्वेषी जैन की तस्वीरें वायरल
देखते देखते इस मिस्टी गर्ल की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। कुछ लोगों ने तो इन्हें पहचान लिया। लेकिन एक बड़ा तबका ऐसा है जो इस मिस्ट्री गर्ल को नहीं जानता था। चलिए हम आज आपको बताते हैं कि आखिर ये मिस्ट्री गर्ल है कौन? दरअसल चेन्नई सुपर किंग्स को सपोर्ट करने के लिए मैदान में एक्ट्रेस अन्वेषी जैन पहुंची थीं। जो कि पेशे से एक एक्ट्रेस हैं।
गंदी बात से हुई फेमस
चेन्नई सुपर किंग्स को सपोर्ट करते हुए अन्वेषी जैन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर भी कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर की है। अन्वेषी जैन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और उन्हें लाखों लोग फॉलो करते हैं। अन्वेषी जैन ने अल्ट बालाजी की वेब सीरीज गंदी बात में काम किया था। जिसके बाद वह लाइम लाइट में आ गई थीं। उनकी तस्वीर अक्सर फैंस के बीच वायरल होती रहती है।
सनराइजर्स हैदराबाद के मुकाबले में अक्सर हैदराबाद की ओनर काव्य मारन की तस्वीर वायरल होती रहती है। लेकिन अन्वेषी जैन ने काव्या को पूरी तरह से टक्कर देने का काम किया।












Click it and Unblock the Notifications