IPL 2024: चेन्नई सुपर किंग्स का खूंखार खिलाड़ी 1 मैच अतिरिक्त खेलेगा, इसके बाद लौट जाएगा घर
IPL 2024: चेन्नई सुपर किंग्स ने इस सीजन अब तक चार मैचों में जीत दर्ज की है। तीन मैच अपने घर में जीतने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने चौथे मैच में मुंबई इंडियंस के घर में जाकर जीत दर्ज कर ली। इस सीजन प्लेऑफ़ में जाने वाली टीमों की लिस्ट में चेन्नई का नाम हो सकता है।
आईपीएल शुरू होने से पहले चेन्नई के धांसू ओपनर खिलाड़ी डेवोन कॉनवे चोट के कारण बाहर हो गए थे। इसके बाद भी कुछ परेशानियाँ टीम के सामने आई थीं लेकिन धोनी और रुतुराज ने मिलकर बेहतरीन रणनीति मैदान पर लागू की और टीम के प्रदर्शन में भी निखार आया।

अब चेन्नई सुपर किंग्स को लेकर एक और खबर सामने आ रही है। चेन्नई सुपर किंग्स का एक खूंखार खिलाड़ी एक मैच एक्स्ट्रा खेलेगा। इसके बाद यह बेहतरीन खिलाड़ी आईपीएल में खेलते हुए नजर नहीं आएगा। इस खिलाड़ी को वापस अपने देश लौटना पड़ेगा।
यहाँ बात हो रही है मुस्ताफिकुर रहमान की, उनको बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने एक मैच और खेलने की परमिशन दे दी है। उनको अनापत्ति प्रमाण पत्र 30 अप्रैल तक के लिए दिया गया था लेकिन अब बोर्ड ने एक दिन की छुट्टी बढ़ा दी है और वह 1 मई को पंजाब किंग्स के खिलाफ होने वाले मैच में खेल पाएंगे।
रहमान को 30 अप्रैल तक वापस जाना था लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। एक मैच के लिए बढ़ाई गई छुट्टी चेन्नई फैन्स के लिए काफी अच्छी खबर है। इससे पहले मुस्तफिजुर रहमान बांग्लादेश लौटे थे और वापस आकर फिर से आईपीएल में खेलने लगे। बांग्लादेश जाने का कारण यूएस वीजा था। जून में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए वीजा औपचारिकताओं के लिए वह गए थे।
चेन्नई सुपर किंग्स के लिए रहमान ने पहले ही मैच में धमाका कर दिया था। उन्होंने आरसीबी के खिलाफ मुकाबले में 4 विकेट झटके थे। इस सीजन का यह पहला ही मुकाबला था, जो चेन्नई में खेला गया था।












Click it and Unblock the Notifications