MI vs KKR: 12 साल बाद वानखेड़े में KKR को मिली जीत, मुंबई इंडियंस को 24 रनों से हराया
IPL 2024 Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders: कोलकाता नाइट राइडर्स ने 12 साल बाद वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत हासिल की। 170 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम 145 रनों पर ढेर हो गई। मिचेल स्टार्क ने टीम के लिए सबसे अधिक 4 विकेट चटकाने में कामयाबी हासिल की। केकेआर ने मुंबई के खिलाफ 24 रनों से जीत हासिल की। मुंबई की तरफ से सूर्यकुमार यादव ने अर्धशतकीय पारी खेली।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम 169 रनों पर ऑल आउट हो गई। कोलकाता की तरफ से वेंकटेश अय्यर ने सबसे अधिक 70 रन बनाए। जसप्रीत बुमराह और नुवान तुषारा ने मुंबई इंडियंस के लिए तीन-तीन विकेट चटकाए। वहीं कप्तान हार्दिक पंड्या के हिस्से में भी दो अहम विकेट आए।

नुवान तुषारा ने बरपाया कहर
मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। कप्तान हार्दिक पंड्या के फैसले को मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों ने सही साबित करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाजों को बैकफुट पर धकेल दिया। श्रीलंका के तेज गेंदबाज नुवान तुषारा ने अपना दमखम दिखाया। उन्होंने पावरप्ले के अंदर ही तीन विकेट झटक लिए।
केकेआर की खराब शुरुआत
कोलकाता नाइट राइडर्स के विस्फोटक बल्लेबाज फिल सॉल्ट को पहले ओवर में नुवान तुषारा ने तिलक वर्मा के हाथों कैच आउट करा दिया। वह सिर्फ पांच रन बना सके। नुवान तुषारा ने अंगकृष रघुवंशी को भी पवेलियन भेजा। सूर्यकुमार यादव ने नुवान तुषारा का आसान सा कैच पकड़ लिया। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए कप्तान श्रेयस अय्यर भी फ्लॉप रहे। 10 ओवर में केकेआर पांच विकेट खोकर 83 रन बना चुकी थी।
कप्तान श्रेयस फ्लॉप
नुवान तुषारा ने गेंद से कहर बरपाते हुए श्रेयस अय्यर को भी पवेलियन भेजने का काम किया। वह सिर्फ छह रन बना सके। टी-20 वर्ल्ड कप टीम के 15 सदस्यी वाली टीम से बाहर रहने वाले रिंकू सिंह भी इस मुकाबले में कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके।
मुंबई इंडियंस : ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नेहल वढेरा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, टिम डेविड, गेराल्ड कोएत्जी, पीयूष चावला, जसप्रीत बुमराह, नुवान तुषारा।
कोलकाता नाइट राइडर्स : फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अंगकृष रघुवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मिचेल स्टार्क, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती।












Click it and Unblock the Notifications