Mumbai Indians की टीम में अचानक शामिल हुआ ये धुरंधर, IPL 2024 में कहर बरपाने को है तैयार

IPL 2024 Mumbai Indians: मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल 2024 में अपने नए कप्तान हार्दिक पंड्या की कप्तानी में खेलते हुए दिखाई देगी। मुंबई का पहला मुकाबला गुजरात टाइटंस से होना है। हार्दिक पंड्या अपनी पुरानी टीम के खिलाफ मुंबई को जीत दिलाकर टूर्नामेंट का आगाज शानदार तरीके से करना चाहेंगे।

जेसन बेहरेनडॉर्फ हुए बाहर

आईपीएल शुरू होने से ठीक पहले मुंबई इंडियंस को एक बड़ा झटका लगा है। मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जेसन बेहरेनडॉर्फ इंडियन प्रीमियर लीग 2024 से बाहर हो गए हैं। जेसन बेहरेनडॉर्फ चोटिल हैं जिसकी वजह से वह आईपीएल में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। मुंबई इंडियंस ने जेसन बेहरेनडॉर्फ के रिप्लेसमेंट का ऐलान भी कर दिया है।

IPL 2024 1

ल्यूक वुड की हुई टीम में एंट्री

मुंबई की टीम में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ल्यूक वुड की एंट्री हुई है। ल्यूक वुड का यह पहला आईपीएल सीजन होगा। अभी ल्यूक वुड अधिक इंटरनेशनल मुकाबला नहीं खेल सके हैं। इंग्लैंड की ओर से उन्होंने दो वनडे और पांच टी-20 मुकाबले में हिस्सा लिया है। वनडे में उनके नाम एक विकेट है। जबकि टी-20 में उन्होंने 8 विकेट चटकाए हैं।

नहीं मिला सवाल का जवाब

मुंबई इंडियंस के कोच मार्क बाउचर और कप्तान हार्दिक पंड्या ने हाल ही में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जब मुंबई इंडियंस के कोच मार्क बाउचर से हार्दिक पंड्या को कप्तान बनाए जाने के पीछे की वजह जानने की कोशिश की गई तो इस सवाल पर उन्होंने चुप्पी साध ली। वहीं इस दौरान हार्दिक पंड्या भी शांत बैठे नजर आए।

हार्दिक को मिली है जिम्मेदारी

लंबे समय बाद मुंबई इंडियंस की टीम एक नए कप्तान के साथ मैदान पर उतरने वाली है। रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस को पांच बार आईपीएल चैंपियन बनाने का कारनामा किया है। वहीं रोहित शर्मा की जगह हार्दिक टीम की कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे। हार्दिक पंड्या पिछले दो सीजन से गुजरात टाइटंस के कप्तान रहे हैं। गुजरात टाइटंस के लिए पहले ही सीजन यानी कि साल 2022 में उन्होंने कमाल की कप्तानी करते हुए टीम को चैंपियन बना दिया था। जबकि पिछले साल 2023 में गुजरात टाइटंस की टीम रनअरप रही थी। लेकिन इस सीजन हार्दिक पंड्या मुंबई इंडियंस की तरफ से कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे।

आईपीएल 2024 के लिए मुंबई इंडियंस की टीम

हार्दिक पांड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन (विकेटकीपर), डेवाल्ड ब्रेविस, टिम डेविड, तिलक वर्मा, अर्जुन तेंदुलकर, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल, नेहल वढेरा, शम्स मुलानी, विष्णु विनोद, पीयूष चावला, रोमारियो शेफर्ड, गेराल्ड कोएत्जी, दिलशान मदुशंका, श्रेयस गोपाल, नुवान तुषारा, अंशुल कंबोज, नमन धीर, मोहम्मद नबी, शिवालिक शर्मा, ल्यूक वुड।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+