MI vs RR: रोहित शर्मा के नाम जुड़ा सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड, 'हिटमैन' के फैंस को नहीं होगा यकीन

IPL 2024 Mumbai Indians vs Rajasthan Royals: आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन अब तक निराशाजनक ही रहा है। लगातार दो मैच गंवाने के बाद मुंबई इंडियंस की टीम तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ भी संघर्ष करती हुई नजर आई। अपने घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज फ्लॉप रहे। यही वजह रही कि मुंबई की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 125 रन ही बना सकी।

रोहित शर्मा हुए फ्लॉप

मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा इस मुकाबले में पूरी तरह से फ्लॉप रहे। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ रोहित शर्मा बिना खाता खोले ही आउट हो गए। इसके साथ ही उनके नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी जुड़ गया है। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा से टीम को बड़ी पारी की उम्मीद थी। लेकिन इस मुकाबले में वह बुरी तरह से फ्लॉप साबित रहे।

IPL 2024 1

रोहित के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड

राजस्थान के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने पहले ही ओवर में रोहित शर्मा को विकेटकीपर संजू सैमसन के हाथों कैच आउट करा दिया। रोहित शर्मा पहली गेंद पर ही आउट होकर पवेलियन लौट गए। आईपीएल में सबसे अधिक बार गोल्डन डक का शिकार होने वालों की लिस्ट में रोहित शर्मा अब दिनेश कार्तिक की बराबरी कर ली है। रोहित शर्मा और दिनेश कार्तिक आईपीएल में अब तक सबसे अधिक 17-17 बार जीरो रन बनाकर आउट हुए हैं।

टीम के नाम भी शर्मनाक रिकॉर्ड

आईपीएल इतिहास में ऐसा छठी बार देखा गया है कि किसी टीम के टॉप फोर में से तीन बल्लेबाज जीरो पर आउट होकर पवेलियन लौट गए हो। मुंबई के लिए रोहित शर्मा, नमन धीर और डेवॉल्ड ब्रेविस इस मुकाबले में अपना खाता नहीं खोल सके। वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन के बल्ले से भी सिर्फ 16 रन निकले। नांद्रे बर्गर ने ईशान किशन को 29 रन के स्कोर पर आउट किया। वह इस मैच में 16 रन बना सके। जबकि कप्तान हार्दिक पंड्या 34 रन बनाकर पेवेलियन लौट गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+