DC vs MI: मुंबई इंडियंस के किस खिलाड़ी का हुआ पेट खराब? दिल्ली के खिलाफ मैच से बाहर
DC vs MI: मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आज अरुण जेटली स्टेडियम में मुकाबला खेला जा रहा है। मुंबई इंडियंस इस सीजन अपनी चौथी जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान पर उतरी है। दूसरी तरफ दिल्ली कैपिटल्स को पांचवीं जीत की तलाश है।
मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पांड्या ने इसके पीछे कारण बताया कि छोटी बाउंड्री के कारण बाद में बैटिंग करना ठीक है। पांड्या ने चेज करने के इरादे से गेंदबाजी का चयन किया। मुंबई की टीम में बदलाव देखने को मिला।

हार्दिक पांड्या ने टीम से बाहर हुए खिलाड़ी का जिक्र किया लेकिन एक अजीब कारण भी बताया। पांड्या ने इस खिलाड़ी के बाहर होने का कारण पेट खराब होना बताया। आम तौर पर निगल, चोट आदि कारणों से खिलाड़ियों को प्लेइंग इलेवन से बाहर करने की खबरें आती रहती हैं।
मुंबई के धांसू गेंदबाजी जेराल्ड कोएट्जिया इस मैच से बाहर हो गए हैं। वह टीम का हिस्सा नहीं हैं। उनका पेट खराब है। उनके स्थान पर टीम में ल्युक वुड को शामिल किया गया है। इससे पहले भी वुड इस सीजन खेले थे। बाद में उनको टीम से बाहर कर दिया गया था।
उधर दिल्ली की टीम में भी एक बदलाव देखने को मिला। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पन्त ने कहा कि हम पहले बैटिंग ही करना चाहते थे। विकेट बाद में धीमा हो जाएगा। हमें अपनी पसंद का विकेट मिल रहा है, इसे लेकर काफी ख़ुशी है। पन्त ने टीम में बदलाव का जिक्र किया।
पन्त ने बताया कि इस मैच में पृथ्वी शॉ नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह कुमार कुशाग्र को टीम में शामिल किया गया है। इसके अलावा कोई अन्य बदलाव टीम में देखने को नहीं मिला है। पिछले मैच में दिल्ली ने अपने घर में गुजरात को एक करीबी मुकाबले में पराजित कर दिया था।


Click it and Unblock the Notifications
