MI vs RR: मुंबई इंडियंस ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनी पहली टीम, दिल्ली-आरसीबी भी रेस में शामिल
IPL 2024 Mumbai Indians vs Rajasthan Royals: हार्दिक पंड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस की टीम अब तक एक भी मुकाबला नहीं जीत सकी है। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपने होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई को अपनी पहली जीत की तलाश होगी। मुंबई इंडियंस को अपने पहले मुकाबले में गुजरात टाइटंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। वहीं दूसरे मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई को पटखनी दी थी।
मुश्किल में मुंबई
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुंबई इंडियं संघर्ष करती हुई नजर आ रही है। टॉस हरकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस की शुरुआत बेहद खराब रही। मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। रोहित शर्मा इस मुकाबले में गोल्डन डक का शिकार हुए। रोहित शर्मा के बाद नमन धीर और डेवाल्ड ब्रेविस भी गोल्डन डक पर पेवेलियन लौट गए।

मुंबई ने रचा इतिहास
राजस्थान रॉयल्स की तरफ से ट्रेंट बोल्ट ने कहर बरपाती हुई गेंदबाजी की। बोल्ट ने पहले ही ओवर में दो विकेट लेकर मुंबई इंडियंस को बैकफुट पर धकेल दिया। इसके बाद नांद्रे बर्गर ने भी अपना कमाल दिखाया और ईशान किशन को पवेलियन भेजा। मुंबई इंडियंस महज 20 के स्कोर पर ही चार विकेट गंवा चुकी थी। हालांकि इस मुकाबले के दौरान मुंबई इंडियंस ने इतिहास रचने का कारनामा भी किया है।
मुंबई खेल रही 250वां मैच
आईपीएल में ढाई सौ मैच खेलने वाली मुंबई इंडियंस पहली टीम बन गई है। इससे पहले आईपीएल में कोई भी टीम ढाई सौ मैच नहीं खेल पाई थी। मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल मैच के दौरान मुंबई इंडियंस ने इतिहास रचा। मुंबई इंडियंस के बाद आईपीएल में सबसे ज्यादा 244 मैच आरसीबी ने खेले हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल में अब तक 241 मैच खेले हैं।












Click it and Unblock the Notifications