DHONI के दीवाने फैन ने पार की हद, बेटी की स्कूल फीस नहीं भरी, माही को देखने के लिए खर्च किए 64 हजार रुपये!
IPL 2024 MS Dhoni fan: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 42 साल की उम्र में भी काफी फिट नजर आ रहे हैं। आईपीएल 2024 में महेंद्र सिंह धोनी लंबे समय बाद मैदान पर नजर आए। चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का बल्ला इस सीजन भी जमकर हल्ला बोल रहा है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी बल्लेबाजी से सभी का ध्यान खींचने का काम किया था।
धोनी को मिला फैंस का प्यार
भारत ही नहीं पूरी दुनिया में महेंद्र सिंह धोनी के चाहने वाले मौजूद हैं। चेन्नई सुपर किंग्स इस सीजन जहां भी आईपीएल मुकाबला खेलने पहुंची है। वहां येलो आर्मी धोनी को सपोर्ट करती हुई नजर आई है। पूरा स्टेडियम धोनी के फैन से भरा हुआ पाया गया है। धोनी की एक झलक पाने को लिए फैंस उत्साहित नजर आए हैं।

सामने आया फैन का वीडियो
धोनी के एक फैन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 42 साल की उम्र में धोनी आईपीएल में अपनी विकेट कीपिंग स्किल और बल्ले से कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं। चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच हुए मुकाबले के दौरान एक फैन अपने तीन बेटियों के साथ मैच देखने के लिए पहुंचा था। मैच के बाद के इस शख्स का वी़डियो वायरल हो रहा है।
नहीं भरी है बेटियों की फीस
सोशल मीडिया पर धोनी के इस फैन का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में यह फैन तमिल में कुछ बातें बता रहा होता है। जिसको उसने इंग्लिश में भी कैप्शन के रूप में वीडियो के ऊपर लिखा हुआ है। फैंस कहता है कि मुझे टिकट नहीं मिला। इसलिए मैंने ब्लैक में खरीदा। यह 64000 का था। मैंने अभी तक बच्चों को स्कूल की फीस नहीं दी है। लेकिन हम सिर्फ एक बार महेंद्र सिंह धोनी को देखना चाहते थे। अब बेटियों और मैं बहुत खुश हूं।
वीडियो वायरल
हालांकि, वन इंडिया इस वीडियो की किसी भी तरह की पुष्टि नहीं करता है। यह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो के आधार पर बनाई गई खबर है। इस वीडियो में जो शख्स दिखाई दे रहा है। उनकी बेटी का भी बयान सामने आया है जिसमें वह कहती हैं कि मेरे पिता ने टिकट पाने के लिए बहुत मेहनत की है, टिकट मिलने के बाद हम बहुत खुश थे।
चेन्नई को मिली जीत
वहीं मैच की बात करें तो कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने होम ग्राउंड पर धमाकेदार जीत हासिल की थी। कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट खोकर 37 रन बनाए। जवाब में चेन्नई ने 17.4 ओवर में तीन विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने 58 गेंद में नौ चौके की मदद से 67 रन की नाबाद पारी खेली।












Click it and Unblock the Notifications