MI vs RCB Dream 11: गलती से भी इन खिलाड़ियों को ड्रीम टीम में ना करें शामिल, रातों-रात हो जाएंगे कंगाल

MI vs RCB Dream11 Prediction: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 25वें मैच में गुरुवार, 11 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का मुकाबला मुंबई इंडियंस (MI) से होगा। इस रोमांचक मैच से पहले, एक नजर डालते हैं उन खिलाड़ियों पर जोकि आरसीबी बनाम एमआई ड्रीम 11 टीम के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं।

दरअसल, ड्रीम-11 टीम बनाने वालों की नजर गेम चेंजर खिलाड़ियों पर होगी। हालांकि, कई बार बड़ा नाम देखकर कुछ खिलाड़ियों को ड्रीम टीम में शामिल करना एक बड़ी भूल साबित होता है। आज आरसीबी बनाम एमआई मैच में हम उन खिलाड़ियों की बात करेंगे जो अभी तक फॉर्म हासिल नहीं कर पाए और अपने फैंस को निराश किया।

rcb vs mi

फाफ डु प्लेसिस
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए अब तक यह एक बुरे सपने जैसा सीजन साबित हो रहा है। वे फिलहाल अंक तालिका में आखिरी से दूसरे नंबर की टीम के रूप में खड़ी हैं। इसका कारण यह है कि उनके प्रमुख खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में असफल हो रहे हैं। यहां तक कि खुद आरसीबी के कप्तान फाफ डु प्लेसिस भी रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

ग्लेन मैक्सवेल
ग्लेन मैक्सवेल का पिछले सीज़न में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला था, उन्होंने विस्फोटक बल्लेबाजी प्रदान की जिससे आरसीबी की लाइनअप में तेजी आई। हालांकि, इस सीज़न में, उन्हें रन बनाने के लिए संघर्ष करना पड़ा और पांच मैचों में केवल 32 रन ही बना सके।

हार्दिक पंड्या
मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस के साथ ट्रेड के माध्यम से पंड्या को हासिल किया। एमआई मैनेजमेंट ने उन्हें अपने भविष्य के लिए एक प्रमुख खिलाड़ी के रूप में देखते हुए टीम के साथ जोड़ा। हालांकि, इस सीज़न में, पंड्या बल्लेबाजी, गेंदबाजी या कप्तानी किसी भी विभाग में प्रदर्शन करने में विफल रहे हैं।

मोहम्मद सिराज
आरसीबी की विफलता का मुख्य कारण यह भी है कि उनकी गेंदबाजी फ्लॉप रही है। उनके मुख्य तेज गेंदबाज सिराज मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं जहां वह विकेट नहीं ले पा रहे हैं। उन्होंने पांच मैचों में केवल चार विकेट लिए हैं।

आरसीबी बनाम एमआई मैच में इन 4 खिलाड़ियों अवश्य चुनें/छोड़ें

टीम में इन खिलाड़ियों को चुनें टीम से इन खिलाड़ों को बाहर रखें
विराट कोहली फाफ डु प्लेसिस
रोहित शर्मा हार्दिक पंड्या
जसप्रीत बुमराह ग्लेन मैक्सवेल
ईशान किशन मोहम्मद सिराज

आरसीबी बनाम मुंबई मैच की बेस्ट ड्रीम टीम

  • बल्लेबाज- विराट कोहली, रोहित शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव
  • गेंदबाज-जसप्रीत बुमराह, गेराल्ड कोएत्ज़ी, यश दयाल
  • विकेटकीपर- ईशांत किशन
  • ऑलराउंडर- रोमारियो शेफर्ड, मोहम्मद नबी, कैमरन ग्रीन
  • कप्तान- विराट कोहली
  • उपकप्तान- जसप्रीत बुमराह

ये भी पढ़ें- MI vs RCB, Pitch Report: आज के IPL में बल्लेबाज या गेंदबाज कौन पड़ेगा भारी? जानें पिच और वेदर रिपोर्ट

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम: विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरन ग्रीन, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), सौरव चौहान, रीस टॉपले, मयंक डागर, मोहम्मद सिराज, यश दयाल, हिमांशु शर्मा, सुयश प्रभुदेसाई , महिपाल लोमरोर, विजयकुमार विशक, स्वप्निल सिंह, कर्ण शर्मा, टॉम कुरेन, लॉकी फर्ग्यूसन, अल्ज़ारी जोसेफ, विल जैक्स, अनुज रावत, मनोज भंडागे, आकाश दीप, राजन कुमार।

मुंबई इंडियंस टीम: रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, मोहम्मद नबी, पीयूष चावला, गेराल्ड कोएत्ज़ी, जसप्रीत बुमराह, आकाश मधवाल, क्वेना मफाका, नमन धीर, नेहल वढेरा, शम्स मुलानी, श्रेयस गोपाल, ल्यूक वुड, विष्णु विनोद, अर्जुन तेंदुलकर, कुमार कार्तिकेय, शिवालिक शर्मा, अंशुल कंबोज, नुवान तुषारा, डेवाल्ड ब्रेविस।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में ड्रीम-11 टीम को लेकर दी गई सलाह केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से दी गई है। हम किसी को ड्रीम बनाने के लिए प्रेरित नहीं करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+