24.75 करोड़ पाने के बावजूद लगातार हुए फ्लॉप, पत्नी के स्टेडियम में पहुंचे ही बदली किस्मत, बन गए जीत के हीरो

IPL 2024 Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders: मुंबई इंडियंस के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स ने 12 साल बाद वानखेड़े स्टेडियम में जीत हासिल की। आईपीएल 2024 के एक रोमांच मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को उसी के घर पर हराने में सफल रही। कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से इस जीत के हीरो तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क रहे। मिचेल स्टार्क ने अपनी गेंदबाजी से मुंबई के खिलाफ केकेआर को जीत दिला दी।

ऑक्शन में मिले थे 24 करोड़ 75 लाख

कोलकाता नाइट राइडर्स ने मिचेल स्टार्क को आईपीएल ऑक्शन के दौरान 24 करोड़ 75 लाख रुपये की भारी भरकम रकम देकर अपने साथ जोड़ा था। लेकिन इस सीजन में मिचेल स्टार्क का प्रदर्शन अब तक साधारण ही रहा है। अपने खराब फार्म की वजह से मिचेल स्टार्क को एक मुकाबले में बाहर तक बिठा दिया गया था। हालांकि, उन्होंने दमदार वापसी करते हुए टीम को एक यादगार जीत दिला दी।

IPL 2024 1

मैच देखने पहुंची थी पत्नी

आईपीएल 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से मिचेल स्टार्क ने अब तक कुल आठ मुकाबले खेले हैं। इन आठ मैचों में स्टार्क के नाम सात ही विकेट है। लेकिन इन सात में से चार विकेट उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए मुकाबले में लिया। दरअसल, इस मैच के दौरान मिचेल स्टार्क की पत्नी और ऑस्ट्रेलिया की कप्तान एलिसा हिली भी स्टैंड में मौजूद थीं। वह केकेआर की जर्सी में टीम को चीयर करती नजर आई।

परफॉर्मेंस देख खुशी से झूमीं हिली

पत्नी के स्टेडियम में आते ही मिचेल स्टार्क के परफॉर्मेंस में जबरदस्त सुधार देखने को मिला। स्टार्क ने अपने स्पेल के 3.5 ओवर में 35 रन देखकर चार विकेट झटके। इसके साथ ही वह पर्पल कैप की रेस में भी छठे स्थान पर पहुंच गए हैं। दरअसल एलिसा हिली भी वूमेंस प्रीमियर लीग के दौरान यूपी वॉरियर्स की तरफ से खेलती हैं। इससे पहले मिचेल स्टार्क भी अपनी पत्नी हिली को चीयर करने के लिए महिला आईपीएल में नजर आए थे। स्टार्क के इस परफॉर्मेंस के बाद उनकी वाइफ एलिसा हिली बेहद खुश नजर आई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+