कौन है यह हुस्न परी जिसमें बसती है DHONI के धुरंधर की जान, खूबसूरती के आगे बॉलीवुड हसीनाएं भी फेल
IPL 2024, Chennai super kings: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम इस सीजन प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए जद्दोजहद कर रही है। ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन अब तक मिला-जुला रहा है। चेन्नई सुपर किंग्स को अगर प्लेऑफ में अपनी जगह बनानी है तो आने वाले मुकाबले में टीम को बेहतर प्रदर्शन करना होगा।
पंजाब के खिलाफ जीत जरूरी
चेन्नई सुपर किंग्स को अपने होम ग्राउंड पर लखनऊ सुपरजायंट्स और पंजाब किंग्स के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए यहां से चिंताएं बढ़ गई है। चेन्नई सुपर किंग्स को अपना अगला मुकाबला धर्मशाला में पंजाब के खिलाफ खेलना है। प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए चेन्नई सुपर किंग्स को पंजाब किंग्स के खिलाफ जीत हासिल करनी होगी।

महेश तीक्षणा बन सकते हैं तुरुप का इक्का
श्रीलंका के ऑफ स्पिन गेंदबाज महेश तीक्षणा आईपीएल के 17वें सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा हैं। हालांकि, महेश तीक्षणा को अधिक मुकाबले में खेलने का मौका नहीं मिला है। लेकिन आने वाले मैच में वह टीम के लिए तुरुप का इक्का का साबित हो सकते हैं। महेश तीक्षणा अपनी गेंदबाजी के साथ-साथ पर्सनल लाइफ की वजह से भी चर्चाओं में रहते हैं।
बेहद खूबसूरत है गर्लफ्रेंड
महेश तीक्षणा की गर्लफ्रेंड का नाम आर्थिका योनाली है जो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आर्थिका खूबसूरती में कई बॉलीवुड एक्ट्रेस को टक्कर देती हैं। आर्थिका और तीक्षणा कब से डेट कर रहे हैं इस बात की जानकारी तो अब तक सामने नहीं आई है। लेकिन सोशल मीडिया पर यह दोनों ही एक दूसरे के साथ की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।
धोनी से की थी मुलाकात
भले ही तीक्षणा प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हो। लेकिन उनकी गर्लफ्रेंड आईपीएल में चेन्नई के मुकाबले को देखने के लिए अक्सर स्टैंड में पाई गई हैं। वह अपने बॉयफ्रेंड और उनकी टीम को चीयर करती हुई नजर आ चुकी हैं। तीक्षणा ने अपनी गर्लफ्रेंड को महेंद्र सिंह धोनी से भी मिलवाया था। जिसकी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। आर्थिका का इंस्टाग्राम को देखने से पता चलता है कि उन्हें घूमने फिरने का काफी शौक है। वह फैशन ट्रेंड को भी अच्छे से फॉलो करती हैं।












Click it and Unblock the Notifications