दिग्गज क्रिकेटर की खूबसूरत बेटी हुई 'हिटमैन' की फैन, मुंबईचा राजा रोहित शर्मा कहकर झूम उठीं
IPL 2024 Matthew Hayden daughter Video: हार्दिक पंड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस आईपीएल 2024 में संघर्ष करती हुई नजर आ रही है। मुंबई ने अब तक 12 मैच खेल लिए हैं और सिर्फ चार ही मैच जीत सकी है। मुंबई इंडियंस को अपने पिछले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ घरेलू मैदान पर जीत मिली थी। सूर्यकुमार यादव के दमदार शतक की बदौलत मुंबई की टीम ने हैदराबाद को सात विकेट से हराया।
रोहित के नाम लेकर फैंस ने मचाया शोर
मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा इस मुकाबले में फ्लॉप रहे। इसके बावजूद भी वानखेड़े स्टेडियम में रोहित शर्मा के फैंस की कोई कमी नहीं थी। पूरे मैच के दौरान रोहित शर्मा के नाम के नारे लगाए जा रहे थे। पूरे स्टेडियम में रोहित-रोहित फैंस जोर-जोर से चिल्ला रहे थे। रोहित शर्मा ने इस सीजन आईपीएल में एक शतक जड़ने में कामयाबी हासिल की है।

हेडन की बेटी ने लूटी महफिल
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज मैथ्यू हेडन भी आईपीएल में कई सालों तक खेल चुके हैं। आईपीएल की शुरुआती सीजन में मैथ्यू हेडन चेन्नई सुपर किंग्स टीम का हिस्सा थे। मैथ्यू हेडन की बेटी ग्रेस हेडन भी क्रिकेट से जुड़ी हुई हैं। ग्रेस हेडन आईपीएल 2024 के लिए ऑफिश्यल ब्रॉडकास्टर से जुड़ी हैं। ग्रेस हेडन ने मुंबई इंडियंस के फैंस के साथ जमकर मस्ती की।
मुंबईचा राजा रोहित शर्मा
फैंस से बात करते हुए वह कहती हैं कि वह रोहित शर्मा की फैन हैं। ग्रेस हेडन जब मुंबई पहुंचीं तो वह खुद भी 'मुंबईचा राजा रोहित शर्मा..' का नारा लगाने लगी। सोशल मीडिया पर ग्रेस हेडन का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि 21 साल की ग्रेस स्पोर्ट्स प्रेजेंटर और एंकरिंग कमाल की हैं। वह बेहद कम उम्र में ही लोगों के बीच काफी पॉपुलर हो चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications