RCB का हाल देख फूटा दिग्गज खिलाड़ी का गुस्सा, BCCI से लगाई गुहार- प्लीज, इस टीम को बेच दो....

IPL 2024, RCB: रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की टीम को इस सीजन एक और हार का सामना करना पड़ा है। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 15 अप्रैल यानी कि सोमवार को अपने होम ग्राउंड पर आरसीबी को हार झेलनी पड़ी है। आईपीएल 2024 में बेंगलुरु का लगातार खराब प्रदर्शन जारी है। बेंगलुरु के प्रदर्शन को देखकर सोशल मीडिया पर लगातार फैंस भी अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।

हैदराबाद ने रचा इतिहास

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु को 25 रनों से हार का सामना कर पड़ा। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की इस सीजन यह लगातार पांचवीं और कुल छठी हार थी। इस हार के साथ ही उसके प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें भी कम हो गई है। बेंगलुरु के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया। सनराइजर्स हैदराबाद ने 287 रन बनाकर कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए।

Mahesh Bhupathi 1

गेंदबाजों ने फिर किया निराश

रॉयल चैलेंज बेंगलुरु की टीम अपने होम ग्राउंड स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों को रोकने में नाकाम रही। रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की गेंदबाजी एक बार फिर से पूरी तरह से फ्लॉप रही। टीम में डेब्यू करने वाले लॉकी फर्ग्यूसन ने भी अपने प्रदर्शन से निराश किया। हालांकि उन्होंने दो विकेट झटके, लेकिन काफी रन खर्च करने के बाद उन्हें सफलता मिली। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गेंदबाजों ने चार ओवर के स्पेल में 50 से अधिक रन देकर एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी अपने नाम किया।

आरसीबी को बेचने की अपील

रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की टीम के लगातार फ्लॉप प्रदर्शन को देखते हुए महान भारतीय टेनिस स्टार महेश भूपति ने भी अपना गुस्सा जाहिर किया है। महेश भूपति आईपीएल या क्रिकेट को लेकर अक्सर कमेंट करते रहते हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की खराब हालत देखकर उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि आरसीबी की टीम को बीसीसीआई को किसी और को बेच देना चाहिए।

टीम की स्थिति बेहद खराब

महेश भूपति ने लिखा कि आईपीएल फैंस और खिलाड़ी की भलाई की खातिर बीसीसीआई आरसीबी को नए मालिकों को बेचने के लिए मजबूर करें। जो बाकी टीमों की तरह एक अच्छी फ्रेंचाइजी बनाने की कोशिश करें। आरसीबी ने आईपीएल में पिछले 16 साल से एक बार भी खिताब नहीं जीता है और 17वें सीजन में भी उसकी स्थिति काफी बुरी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+