Bobby Deol से धोनी ने की 'वो वाली' वीडियो डिलीट करने की गुजारिश, माही को आखिर क्या छिपाना पड़ा?
IPL 2024 Mahendra Singh Dhoni: आईपीएल 2024 का पहला मुकाबला महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। दोनों ही टीमें इस सीजन आईपीएल जीतने की बड़ी दावेदार मानी जा रही है। चेन्नई सुपर किंग्स पिछले सीजन भी आईपीएल ट्रॉफी जीतने में सफल रही थी। ऐसे में धोनी की कप्तानी में चेन्नई एक बार फिर आईपीएल का खिताब अपने नाम करना चाहेगी।
धोनी ने किया बॉबी को मैसेज
इन दिनों आईपीएल से पहले क्रिकेट और बॉलीवुड सितारों के बीच नोक-झोंक देखने को मिल रही है। हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस सुनील शेट्टी और रोहित शर्मा के एक एड ने काफी सुर्खियां बटोरी है। वहीं अब महेंद्र सिंह धोनी और बॉबी देओल के बीच हुई बातचीत सुर्खियों में है।

बॉबी देओल से माही की रिक्वेस्ट
एनिमल फिल्म से बॉलीवुड इंडस्ट्री में दमदार वापसी करने वाले बॉबी देओल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। बॉबी देओल ने महेंद्र सिंह धोनी को लेकर एक राज खोल दिया है। दरअसल, महेंद्र सिंह धोनी ने बॉबी देओल को एक मैसेज किया था। जिसे उन्होंने अपने ट्विटर पर शेयर किया है। सोशल मीडिया पर बॉबी देओल और महेंद्र सिंह धोनी के बीच हुई इस बातचीत का स्क्रीनशॉट मौजूद है।
आखिर मैसेज में क्या कहा
इस स्क्रीनशॉट में साफ देखा जा सकता है कि महेंद्र सिंह धोनी ने बॉबी देओल को मैसेज किया था। इस मैसेज में धोनी ने बॉबी देओल से एक वीडियो को डिलीट करने की रिक्वेस्ट की थी। महेंद्र सिंह धोनी ने मैसेज में लिखा वह बॉबी वह वाली वीडियो डिलीट कर देना यार वह काफी अजीब है। इसका स्क्रीनशॉट लेते हुए बॉबी देओल ने ऊपर लिखा ठीक है माही भाई कर दूंगा डिलीट...।
सोशल मीडिया पर बॉबी देओल के ट्वीट के नीचे फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं। फैंस डिमांड कर रहे हैं कि महेंद्र सिंह धोनी की वह वाली वीडियो शेयर की जाए। सीएसके इस सीजन भी चैंपियन बनने की बड़ी दावेदार मानी जा रही है। चेन्नई सुपर किंग ने ऑक्शन में कई बड़े नाम को अपने साथ जोड़ा है। ऐसे में टीम के खिलाड़ी इस सीजन भी दमदार प्रदर्शन जारी रखना चाहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications