क्या रद्द हो जाएगा RCB और CSK का पहला मुकाबला? सामने आया बड़ा अपेडट, टेंशन में फैंस
IPL 2024, Pitch and Weather Report: चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर बैंगलोर के बीच आईपीएल 2024 का पहला मुकाबला खेला जाएगा। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले पर फैंस की नजरें भी बनी हुई है। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने पिछले सीजन आईपीएल की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था।
चेन्नई की टीम जीत की प्रबल दावेदार
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम इस सीजन भी टूर्नामेंट जीतने की प्रबल दावेदार मानी जा रही है। चेन्नई की टीम में कई मैच विनर खिलाड़ी शामिल हैं जो इस सीजन टीम को खिताब दिलाने की कोशिश करेंगे। दूसरी तरफ फॉफ डुप्लेसिस की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर बैंगलोर की टीम भी अपना दम खम दिखने को बेताब होगी।

जानिए कैसा रहेगा मौसम
मैच वाले दिन यानी कि 22 मार्च को चेन्नई में मौसम कैसा रहेगा इसको लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। वेदर रिपोर्ट के मुताबिक मैच से एक दिन पहले यानी कि 21 मार्च को चेन्नई में 45% बारिश की संभावना है। लेकिन अच्छी खबर यह है कि मैच वाले दिन यह संभावना 45 से घटकर महज 2% रह जाती है। दोनों ही दिन 32 डिग्री तक तापमान रह सकता है।
चेन्नई का पलड़ा भारी
चेन्नई सुपर किंग्स का पलड़ा अपने होमग्राउंड पर रॉयल चैलेंजर बैंगलोर के खिलाफ भारी रहा है। अब तक इन दोनों ही टीमों के बीच एमए चिदंबरम स्टेडियम में कुल सात मैच खेले जा चुके हैं। इनमें से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम महज एक बार जीत हासिल करने में सफल रही है। साल 2008 में रॉयल चैलेंजर बेंगलोर ने चेन्नई को उनके होम ग्राउंड पर हराया था। लेकिन इसके बाद से चेन्नई की टीम ने लगातार आरसीबी के खिलाफ यहां जीत ही हासिल की है।












Click it and Unblock the Notifications