LSG vs RR Pitch Report: लखनऊ-राजस्थान मैच में बरसेंगे रन या गिरेंगे विकेट? जानें पिच और वेदर रिपोर्ट

LSG vs RR Pitch and Weather: केएल राहुल की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम अपने घरेलू मैदान इकाना स्टेडियम में आज रंग जमाने के लिए उतरेगी। सामने मजबूत टीम राजस्थान रॉयल्स है। राजस्थान रॉयल्स ने इस सीजन धमाकेदार प्रदर्शन किया है। रॉयल्स ने 7 मैचों में जीत दर्ज की है।

राजस्थान रॉयल्स इस सीजन प्लेऑफ़ में जाने वाली पहली टीम बनने की तरफ अग्रसर है। राजस्थान रॉयल्स ने 14 अंकों के साथ टॉप स्थान हासिल किया है। लखनऊ ने भी अब तक टॉप चार में स्थान हासिल किया है। देखना होगा कि आज लखनऊ की रणनीति कैसी रहेगी।

ekana stadium

राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ दोनों टीमों के पास अच्छे बल्लेबाज हैं और गेंदबाजी भी ठीक है। बटलर और जायसवाल दोनों की फॉर्म लखनऊ के ऊपर भारी पड़ सकती है। घरेलू फैन्स का समर्थन लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम के पास रहने वाला है। इस मैच में रोमांच की उम्मीद की जा सकती है।

लखनऊ-राजस्थान पिच रिपोर्ट

इस सीजन लखनऊ की पिच से बल्लेबाजों को मदद मिलती रही है। बैटिंग करना आसान रहेगा। शाम के समय टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया जा सकता है। शुरुआती नमी का फायदा गेंदबाज उठा सकते हैं। बड़ा स्कोर करने पर ही मैच बचाया जा सकता है।

लखनऊ-राजस्थान वेदर अपडेट

तापमान की बात की जाए, तो यह 36 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। आर्द्रता 27 डिग्री रहेगी और 16 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इन सबके बीच अच्छी खबर यह है कि बारिश जैसी कोई संभावना नहीं रहेगी। एक पूर्ण मुकाबला देखने को मिल सकता है।

लखनऊ-राजस्थान मैच का लाइव प्रसारण

इस मुकाबले को लाइव देखने के लिए काफी विकल्प मौजूद हैं। राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देखा जा सकता है। इसके अलावा यह मैच ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर भी लाइव रहेगा। जियो सिनेमा की वेबसाईट और एप्लीकेशन पर मैच लाइव रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+