LSG vs RR: लखनऊ-राजस्थान के मैच में आज कौन जीतेगा? महामुकाबले से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड

LSG vs RR Head to Head: लखनऊ सुपर जायंट्स का कारवाँ घरेलू मैदान पर आ गया है। आज डबल हेडर के दूसरे मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना राजस्थान रॉयल्स से होगा। दोनों टीमें तगड़ी हैं लेकिन राजस्थान रॉयल्स की फॉर्म जबरदस्त रही है। राजस्थान रॉयल्स ने इस बार 8 में से 7 मैच जीते हैं।

लखनऊ ने भी प्रदर्शन अच्छा ही किया है। इस सीजन अब तक लखनऊ सुपर जायंट्स ने कुल 5 मैचों में जीत दर्ज की है। लखनऊ भी टॉप चार में जाने की दौड़ में शामिल है। रॉयल्स अगर आज का मैच जीत लेती है, तो प्लेऑफ़ का टिकट कटा लेगी। फ़िलहाल राजस्थान रॉयल्स के पास 14 अंक है।

lsg and rr

पिछले मैच में मार्कस स्टोइनिस ने शतक जमाते हुए लखनऊ को जीत दिलाई थी। राजस्थान रॉयल्स टीम से जोस बटलर और यशस्वी जायसवाल दोनों ने इस बार शतक जड़े हैं। बैटिंग में रॉयल्स के पास कई विकल्प हैं। एक धमाकेदार मैच होने की उम्मीद की जा सकती है।

लखनऊ vs राजस्थान हेड टू हेड

राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मैचों को लेकर तुलना की जाए, तो रॉयल्स यहाँ आगे हैं। दोनों टीमों के बीच आईपीएल में अब तक कुल 4 मैच खेले गए हैं। इन मैचों में लखनऊ को 1 बार जीत दर्ज करने का मौका मिला है। राजस्थान रॉयल्स ने 3 मैचों में जीत हासिल की है।

लखनऊ vs राजस्थान मैच में कौन जीतेगा

दोनों टीमों में से जीत दर्ज करने वाली टीम के बारे में सही अनुमान लगा पाना आसान नहीं है। लखनऊ घरेलू मैदान पर खेलेगी, इसका एडवांटेज रहेगा। राजस्थान की फॉर्म धाकड़ है। हेड हू हेड और फॉर्म दोनों देखकर कहा जा सकता है कि राजस्थान रॉयल्स का पलड़ा यहाँ भारी है। राजस्थान रॉयल्स इस मैच में जीत दर्ज कर सकती है।

राजस्थान रॉयल्स संभावित 11

यशस्वी जयसवाल, संजू सैमसन, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, अवेश खान, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल

लखनऊ सुपर जायंट्स संभावित 11

क्विंटन डी कॉक, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल/काइल मेयर्स, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन, दीपक हुडा, आयुष बदोनी, क्रुणाल पंड्या, रवि बिश्नोई, मैट हेनरी/मोहसिन खान, यश ठाकुर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+