MS Dhoni की वजह से परेशान हुई डिकॉक की वाइफ, क्यों अपने ही फैंस के दुश्मन बन गए माही!
IPL 2024 LSG vs CSK: महेंद्र सिंह धोनी इस सीजन आईपीएल में बेहतरीन तरीके से चेन्नई सुपर किंग्स के लिए फिनिशर का रोल अदा कर रहे हैं। महेंद्र सिंह धोनी लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ भी ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए नजर आए। धोनी की बल्लेबाजी की बदौलत ही चेन्नई सुपर किंग्स की टीम लखनऊ के सामने 177 रनों का टारगेट देने में सफल हो सकी। हालांकि, लखनऊ ने एक ओवर पहले ही 8 विकेट से इस मुकाबले को जीत लिया।
फॉर्म में लौटे डिकॉक
लखनऊ सुपर जायंट्स के सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक का बल्ला इस सीजन खामोश रहा था। लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ उन्होंने अर्धशतकीय पारी खेलकर लखनऊ की जीत सुनिश्चित कर दी। क्विंटन डिकॉक और केएल राहुल ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पहले विकेट के लिए 134 रनों की साझेदारी निभाई। राहुल ने सबसे अधिक 82 रन बनाए।

वाइफ ने शेयर की स्टोरी
इस बीच क्विंटन डिकॉक की वाइफ साशा हर्ले का एक इंस्टाग्राम स्टोरी तेजी से वायरल हो रहा है। अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में साशा हर्ले ने धोनी के मैदान पर आने के समय का साउंड लेवल शेयर किया है। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में महेंद्र सिंह धोनी जैसे ही बल्लेबाजी के लिए मैदान में आए उस वक्त फैंस ने जमकर शोर मचाया। शोर का लेवल 95 डेसिबल तक पहुंच गया था।
फैंस के लिए खतरा बने धोनी!
क्विंटन डिकॉक की वाइफ ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए लिखा कि लगभग 10 मिनट तक शोर का लेवल 95 डेसिबल ही रहा। उन्होंने इसके साथ ही लिखा कि यह हमारे सुनने की क्षमता के लिए काफी खतरनाक है। बता दें की रिपोर्ट के मुताबिक 70 डेसीबल से ज्यादा लगातार शोर होने पर सुनने की क्षमता पर असर पड़ सकता है। जबकि 120 डेसीबल से ऊपर का शोर तुरंत प्रभाव से आपके कान खराब कर सकते हैं। डॉक्टर की मानें तो 80 से अधिक डेसिबल वाले साउंड इंसान के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकता है।
Quinton De Kock's wife Instagram story when MS Dhoni came to bat. pic.twitter.com/AjnaAC2bMH
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) April 19, 2024












Click it and Unblock the Notifications