IPL 2024 में गेंद से कहर बरपा रहा है बेटा, पिता फिर भी चलाते हैं सैलून, संघर्ष से लिखी सफलता की कहानी
IPL 2024 Kuldeep Sen: आईपीएल 2024 में राजस्थान रॉयल्स धमाकेदार प्रदर्शन कर रही है। राजस्थान रॉयल्स ने सात में से 6 मैच जीतकर प्लेऑफ में जाने की अपनी उम्मीदों को लगभग पक्का कर लिया है। राजस्थान रॉयल्स की टीम की सफलता के पीछे तेज गेंदबाजों का बड़ा रोल रहा है। इस आईपीएल सीजन राजस्थान रॉयल्स सबसे मजबूत गेंदबाजी लाइनअप वाली टीम दिखाई दे रही है।
राजस्थान की गेंदबाजी काफी मजबूत
राजस्थान रॉयल्स की टीम में न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट और भारतीय तेज गेंदबाज आवेश खान एक अहम भूमिका निभा रहे हैं। इसके अलावा युजवेंद्र चहल और रविचंद्रन अश्विन भी टीम के लिए तुरुप का इक्का साबित होते रहे हैं। वहीं एक नाम ऐसा भी है जिन्हें बेहद कम लोग जानते हैं लेकिन वह अपनी गेंदबाजी से दमदार प्रदर्शन कर रहे हैं।

शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं कुलदीप सेन
हम बात कर रहे हैं राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाज कुलदीप सेन की। कुलदीप सेन लगातार टीम के लिए बेहतरीन गेंदबाजी कर रहे हैं। डेथ ओवर्स में कुलदीप सेन की वजह से राजस्थान रॉयल्स को पिछले कुछ मुकाबलों में जीत हासिल भी हुई है। कुलदीप सेन को इस साल आईपीएल में तीन मैच खेलने का मौका मिला है। इन तीन मुकाबले में उन्होंने कुल 6 विकेट झटके हैं। संदीप शर्मा के चोटिल होने के बाद कुलदीप सेन ने राजस्थान रॉयल्स को उनकी कमी का एहसास नहीं होने दिया है।
आसान नहीं रहा है सफर
कुलदीप सेन के लिए यहां तक पहुंचना आसान नहीं था। कुलदीप के पिता रामपाल सिंह एक सैलून चलाते हैं। कुलदीप सेन बचपन से ही क्रिकेटर बनना चाहते थे। कुलदीप रीवा के एक सामान्य परिवार से तालुल्क रखते हैं। उनके पिता सैलून चलाते हैं। बचपन से ही क्रिकेट की चाह ने उन्हें आज इस मुकाम पर ला दिया है। उनके सफलता के पीछे उनकी कड़ी मेहनत और कठिन परिश्रम भी रहा है।
कई बार दिखाई है काबिलियत
कुलदीप सेन को अपने शुरुआती दिनों में कई तरह की समस्याओं से जूझना पड़ा था। पिछले साल यानी साल 2022 में ही राजस्थान रॉयल्स की टीम ने कुलदीप सिंह को खरीदा था। पिछले साल भी आईपीएल में उन्होंने जबरदस्त प्रदर्शन किया था। जिसके बाद उनका चयन भारतीय टीम के लिए भी किया गया। कुलदीप सेन लगातार आईपीएल में अपनी काबिलियत का लोहा मनवा रहे हैं। आने वाले समय में कुलदीप सेन भारत की तरफ से भी अधिक मुकाबले खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications