IPL 2024: 18 करोड़ 50 लाख रुपये वाले खिलाड़ी पर भारी रिंकू सिंह! लेकिन IPL सैलरी एक करोड़ से भी कम
Rinku Singh IPL salary: रायपुर में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 सीरीज का चौथा मुकाबला खेला जाएगा। 1 दिसंबर यानी कि शुक्रवार को होने वाले इस मुकाबले पर फैंस की नजरे बनी हुई है। शुरुआती दो मुकाबले जीतने के बाद तीसरे मैच में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा था। 222 रन बनाने के बावजूद भारतीय गेंदबाज इस स्कोर को डिफेंड नहीं कर सके थे।
रिंकू सिंह ने खींचा ध्यान: भारतीय टीम के लॉ ऑर्डर बल्लेबाज रिंकू सिंह ने इस सीरीज के दौरान अपनी बल्लेबाजी से सभी का ध्यान खींचने का काम किया। रिंकू सिंह अंत के ओवर में ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी कर भारतीय टीम के स्कोर को मजबूती देने का काम करते रहे हैं। अपनी बल्लेबाजी से रिंकू सिंह क्रिकेट दिग्गजों को खासा प्रभावित किया है। टी-20 वर्ल्ड कप में रिंकू सिंह का टीम में होना लगभग पक्का माना जा रहा है।

केकेआर के लिए किया है कमाल: टी-20 इंटरनेशनल से पहले आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए भी रिंकू सिंह ने कई अहम पारियां खेली है। गुजरात टाइटंस के खिलाफ साल 2023 के आईपीएल में लगातार पांच छक्के जड़कर रिंकू सिंह ने अपनी टीम को एक यादगार जीत दिलाई थी। आईपीएल में कमाल का प्रदर्शन करने वाले रिंकू सिंह की सैलरी बेहद कम है।
आईपीएल में बेहद कम है सैलरी: पंजाब किंग्स ने सैम कर्रन को रिटेन किया है। इंग्लैंड के ऑलराउंडर खिलाड़ी सैम कर्रन को पंजाब किंग्स ने पिछले सीजन 18 करोड़ 50 लख रुपए देकर खरीदा था। ऐसी उम्मीद थी कि इस साल मिनी ऑक्शन से पहले सैम कर्रन को रिलीज कर दिया जाएगा। लेकिन पंजाब की टीम ने सैम कर्रन को रिटेन कर सभी को हैरान कर दिया। सैम कर्रन की आईपीएल सैलरी 18 करोड़ 50 लाख रुपए है। वहीं अगर रिंकू सिंह की बात करें तो रिंकू सिंह को साल 2023 के आईपीएल सीजन के लिए केकेआर की तरफ से महज 55 लख रुपए दिए गए थे।












Click it and Unblock the Notifications