KL Rahul को लेकर आई बड़ी अपडेट, IPL खेलेंगे या नहीं? खिलाड़ी ने शेयर की तस्वीर
IPL 2024 Lucknow Super Giants KL Rahul: भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज का सिर्फ एक ही मैच खेल सके। चोट की वजह से केएल राहुल इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी मुकाबले में भी हिस्सा नहीं ले सके। ऐसे में फैंस के मन में यह सवाल भी उठ रहा है कि क्या केएल राहुल आईपीएल 2024 तक फिट हो पाएंगे या नहीं?
फिटनेस की समस्या से जूझ रहे हैं राहुल
केएल राहुल पिछले कुछ समय से लगातार फिटनेस की समस्या से जूझ रहे हैं। इस बीच केएल राहुल ने अपनी हेल्थ को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। मौजूदा समय में केएल राहुल नेशनल क्रिकेट अकादमी यानी कि एनसीए में हैं और रिहैब की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं।

राहुल ने शेयर की तस्वीर
इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के बाद ही केएल राहुल चोटिल हो गए थे। जिसके बाद से वह लगातार टीम से बाहर चल रहे हैं। अब आईपीएल 2024 में केएल राहुल की वापसी हो सकती है। केएल राहुल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में केएल राहुल जिम में एक्सरसाइज करते दिखाई दे रहे हैं।
आईपीएल खेलेंगे राहुल!
केएल राहुल ने तस्वीरों को शेयर करते हुए पोस्ट में हाय लिखा। उनकी इस पोस्ट से अंदाजा लगाया जा रहा है कि केएल राहुल अब पहले से बेहतर हैं। लखनऊ सुपरजायंट्स की कप्तानी करने वाले केएल राहुल टीम के सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं। लखनऊ को 24 मार्च को आईपीएल में अपना पहला मुकाबला राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलना है।
पिछले सीजन हुए थे चोटिल
अगर चोट के कारण केएल राहुल शुरुआती कुछ मैच में हिस्सा नहीं लेते हैं तो इससे लखनऊ सुपरजायंट्स को बड़ा नुकसान होगा। पिछले सीजन भी केएल राहुल चोट के कारण बीच आईपीएल में ही बाहर हो गए थे। जिसके बाद करुण नायर को टीम में शामिल किया गया था। हालांकि केएल राहुल ने एशिया कप में धमाकेदार वापसी करते हुए भारत के लिए कुछ बेहतरीन पारियां खेली थी। इसके बाद वनडे वर्ल्ड कप में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था।
निकोलस पूरन बने कप्तान
क्रुणाल पांड्या की जगह इस सीजन निकोलस पूरन को टीम का उपकप्तान बनाया गया है। ऐसे में अगर केएल राहुल किसी मुकाबले में चोट के कारण बाहर रहते हैं तो निकोलस पूरन टीम की कप्तानी संभालेंगे। पिछले सीजन तक यह जिम्मेदारी क्रुणाल पांड्या के कंधों पर थी।












Click it and Unblock the Notifications