24 करोड़ 75 लाख वाले Mitchell Starc पर भारी पड़ा 20 लाख का खिलाड़ी, जीत दिलाने के बावजूद मिली ये सजा
IPL 2024 KKR vs SRH: आईपीएल के तीसरे मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने शानदार तरीके से जीत हासिल की। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने इस सीजन का अपना पहला मुकाबला जीतने में कामयाबी हासिल की। केकेआर की तरफ से युवा तेज गेंदबाज हर्षित राणा मैच के हीरो रहे। आखिरी ओवर में हर्षित राणा ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए केकेआर को जीत दिला दी।
आखिरी ओवर में 13 रनों की जरूरत
आखिरी ओवर में सनराइजर्स हैदराबाद को जीत के लिए 13 रनों की जरूरत थी। हैदराबाद के अनुभवी बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन मैदान पर मौजूद थे। उन्होंने हर्षित राणा की पहली गेंद पर जोरदार छक्का लगाया। जिसके बाद हैदराबाद की तरफ मुकाबला पूरी तरह से झुक गया था। हैदराबाद को आखिरी के पांच गेंदों में महज 7 रनों की जरूरत थी।

हर्षित राणा ने बरपाया कहर
इसके बाद हर्षित राणा ने दो विकेट लेकर पूरी तरह से मैच में वापस ला दिया। हैदराबाद की टीम आखिरी के पांच गेंदों में सात रन बनाने में नाकाम रही और इस मुकाबले को कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने अपने नाम कर लिया। कोलकाता की तरफ से हर्षित राणा ने इस मुकाबले में कमाल की गेंदबाजी की।
स्टार्क पर भारी राणा
कोलकाता नाइट राइडर्स में मिनी ऑक्शन में सभी को हैरान करते हुए मिचेल स्टार्क को खरीदा था। 9 साल बाद आईपीएल में वापसी करने वाले मिचेल स्टार्क के लिए पहला मुकाबला कुछ खास नहीं रहा। पहले मैच में स्टार्क काफी महंगे साबित रहे। मिचेल स्टार्क से बेहतर गेंदबाजी हर्षित राणा ने कर दिखाया। हर्षित राणा को महज 20 लाख रुपये में केकेआर ने खरीदा था। जो काम 24 करोड़ 75 लाख के स्टार्क नहीं कर सके, वह काम हर्षित राणा ने कर दिखाया।
हालांकि केकेआर को जीत दिलाने वाले हर्षित राणा पर मैच फीस का 60% जुर्माना भी लग गया है। उनकी हरकत के लिए की यह सजा दी गई है। दरअसल सनराइजर्स के सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल को आउट करने के बाद उन्होंने मयंक के साथ जिस तरीके का व्यवहार किया, इसके लिए उन पर जुर्माना लगाया गया।












Click it and Unblock the Notifications