KKR vs MI: केकेआर बनी प्लेऑफ़ में जाने वाली पहली टीम, मुंबई इंडियंस को चटाई धूल

KKR vs MI: केकेआर और मुंबई इंडियंस का मुकाबला शुरू होने से पहले ही बारिश का खलल देखने को मिला। मुकाबला शुरू होने में देरी भी हुई। पहले खेलते हुए केकेआर ने 7 विकेट पर 157 रनों का स्कोर हासिल किया। केकेआर ने मुकाबला जीतकर प्लेऑफ़ में जगह बना ली।

टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने पहले फील्डिंग करने का फैसला लिया। बारिश के कारण मुकाबला 16-16 ओवरों का कर दिया गया। केकेआर के दोनों ओपनर फिल साल्ट और सुनील नारायण सस्ते में सिमट गए। साल्ट ने 6 रन बनाए और नारायण खाता नहीं खोल पाए।

kkr vs mi

कप्तान श्रेयस अय्यर का बल्ला भी नहीं चल पाया, वह 7 के निजी स्कोर पर आउट हो गए। वेंकटेश अय्यर ने मोर्चा संभालते हुए धाकड़ बैटिंग की और 21 गेंदों में 42 रनों की पारी खेली। उनके आउट होने पर नितीश राणा और आंद्रे रसेल ने भी मोर्चा संभाल लिया। राणा ने 23 गेंद में 33 रन बनाए।

रसेल तेज खेल रहे थे लेकिन 14 गेंद में 24 रन बनाकर चावला का शिकार बन गए। रिंकू सिंह को बैटिंग करने का मौका मिला लेकिन वह 2 छक्कों से 20 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चले गए। अंत में रमनदीप के बल्ले से 17 रनों की नाबाद पारी आई और केकेआर का स्कोर 7 विकेट पर 157 रनों तक पहुंचा।

जवाबी पारी में खेलते हुए मुंबई की अच्छी शुरुआत रही। ईशान किशन और रोहित शर्मा ने मिलकर पहले विकेट के लिए 65 रनों की भागीदारी की। किशन ने 22 गेंदों में 40 रन बनाए। रोहित शर्मा फ्लॉप रहे। वह 24 गेंदों का सामना करते हुए 19 रन बनाकर आउट हो गए। आंद्रे रसेल इ सूर्यकुमार यादव को 11 के निजी स्कोर पर आउट कर वापस भेज दिया।

कप्तान हार्दिक पांड्या आते ही आउट हो गए, वह 2 रन बना पाए और टीम डेविड खाता खोले बिना चले गए। टीम डेविड भी 3 रन बना पाए। नमन धीर ने कुछ आकर्षक शॉट जड़े लेकिन वह 17 रन के निजी स्कोर पर अंतिम ओवर में आउट हो गए। अंत में तिलक वर्मा भी 32 रन बनाकर आउट हो गए और मुंबई की टीम 16 ओवर में 8 विकेट पर 139 रन बना पाई। केकेआर इस सीजन प्लेऑफ़ में जाने वाली पहली टीम बन गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+