KKR vs RCB: आरसीबी-केकेआर मैच अंतिम गेंद पर खत्म, फैन्स ने की स्टार्क को टीम से बाहर करने की मांग
KKR vs RCB: आरसीबी और केकेआर के बीच मुकाबले में ड्रामा, थ्रिलर सब देखने को मिला। दोनों टीमों के बीच मुकाबला काफी कड़ा हुआ और अंतिम गेंद तक चला गया। अंतिम गेंद में आरसीबी को तीन रन जीतने के लिए चाहिए थे और केकेआर ने एक रन से जीत दर्ज कर ली।
पहले बैटिंग करते हुए केकेआर ने 6 विकेट पर 222 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसके बाद आरसीबी ने बेहतरीन तरीके से इस लक्ष्य का पीछा किया और मैच अंतिम ओवर तक आ गया। अंतिम ओवर में जीतने के लिए आरसीबी को 21 रनों की दरकार थी और कर्ण शर्मा क्रीज पर थे।

कर्ण शर्मा के खिलाफ गेंदबाजी करने का जिम्मा मिचेल स्टार्क को दिया गया। इसके बाद कर्ण शर्मा के बल्ले से तबाही देखने को मिली और आसीबी जीतने की स्थिति में आ गई। कर्ण शर्मा ने स्टार्क को 3 छक्के जमा दिए। यहाँ से आरसीबी को जीतने के लिए 2 गेंद में 3 रन चाहिए थे और अगली गेंद पर कर्ण शर्मा आउट हो गए।
मिचेल स्टार्क को 24 करोड़ रुपये से ज्यादा राशि देकर इस आईपीएल में खरीदा गया था। राशि के अनुअर मिचेल स्टार्क का प्रदर्शन अब तक देखने को नहीं मिला है। ऐसा लग रहा है कि केकेआर ने पैसों की बर्बादी की है। स्टार्क के ऊपर फैन्स भी भड़क गए।
आरसीबी के पास अंतिम गेंद और अंतिम विकेट बचा था। अंतिम बल्लेबाज एक रन लेने के बाद दूसरा रन लेते हुए रन आउट हो गया और केकेआर ने 1 रन से थ्रिलर अपने नाम कर लिया। फैन्स मिचेल स्टार्क की गेंदबाजी से नाखुश दिखे और उनको बाहर करने की मांग करने लगे।
सोशल मीडिया पर स्टार्क के खिलाफ अभियान चला। इसमें स्टार्क को केकेआर की प्लेइंग इलेवन से दूर रखने की सलाह दी गई। इससे पहले मैच में कोहली के आउट को लेकर ड्रामा हुआ। कमर की उंचाई की नो बॉल की मांग करते हुए कोहली अम्पायर पर भड़क गए। हालांकि उनको आउट होकर जाना पड़ा।












Click it and Unblock the Notifications