IPL 2024: कब और कहाँ खेला जाएगा मुंबई इंडियंस का अगला आईपीएल मुकाबला?

IPL 2024 Mumbai Indians Match: मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन आईपीएल के इस सीजन में अब तक नाम के अनुरूप नहीं रहा है। लगातार 3 मैचों में हार का सामना करने के बाद मुंबई इंडियंस को चौथे मुकाबले में जीत दर्ज करने का मौका मिला था। अंक तालिका में मुंबई इंडियंस 2 अंकों के साथ आठवें स्थान पर है।

हार्दिक पांड्या की कप्तानी में यह टीम अपने अगले मुकाबले में जरुर अच्छा प्रदर्शन करने का प्रयास करेगी। प्लेऑफ़ में जाने के लिए मुंबई इंडियंस को आने वाले मैचों में बेहतर करना होगा और जीत भी दर्ज करने की आवश्यकता होगी। अन्य टीमों को तभी पीछे छोड़ा जा सकेगा।

mumbai indians

मुंबई इंडियंस का अगला मैच कब है?

अगले मुकाबले के लिए अब इंतजार की घड़ियाँ समाप्त हो गई हैं। मुंबई इंडियंस के फैन्स को अब प्रतीक्षा नहीं करनी पड़ेगी। मुंबई इंडियंस का अगला मुकाबला आज ही यानी गुरुवार को ही खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस का मुकाबला धाकड़ टीमों में से एक मानी जाने वाली आरसीबी के खिलाफ होगा।

मुंबई इंडियंस का अगला मैच कहाँ होगा?

मुंबई इंडियंस का अगला मैच आरसीबी के खिलाफ है लेकिन यह बेंगलुरु में नहीं खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस एक बार फिर से अपने घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम में ही खेलने वाली है। पिछले मुकाबले में इसी मैदान पर मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को पराजित किया था।

मुंबई इंडियंस का मैच कहाँ देखें?

आईपीएल के सभी मुकाबले फ्री में देखने की व्यवस्था है। जियो सिनेमा के एप्लीकेशन पर इस मैच का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है। भारतीय समय के अनुसार इस मैच को शाम 7 बजकर 30 मिनट पर देखा जा सकता है। टीवी पर मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देखा जा सकता है।

मुंबई इंडियंस टीम

रोहित शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, मोहम्मद नबी, पीयूष चावला, गेराल्ड कोएट्ज़ी, जसप्रित बुमरा, आकाश मधवाल, क्वेना मफाका, नमन धीर, नेहल वढेरा , शम्स मुलानी, श्रेयस गोपाल, ल्यूक वुड, विष्णु विनोद, अर्जुन तेंदुलकर, कुमार कार्तिकेय, शिवालिक शर्मा, अंशुल कंबोज, नुवान तुषारा, डेवाल्ड ब्रेविस

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+