RCB vs RR: कब और कहाँ होगा आरसीबी-राजस्थान रॉयल्स के बीच एलिमिनेटर मुकाबला?

RCB vs RR Eliminator: आरसीबी ने चेन्नई सुपर किंग्स को अपने अंतिम लीग चरण के मैच में पराजित करते हुए कमाल ही कर दिया। आरसीबी ने जीत दर्ज करने के साथ ही प्लेऑफ़ तक का सफर भी तय कर लिया। विराट कोहली और फाफ डू प्लेसी जैसे सीनियरों के साथ अन्य खिलाड़ी भी चमके।

राजस्थान रॉयल्स ने बेहतरीन प्रदर्शन कर काफी समय तक नम्बर एक का स्पॉट बरकरार रखा लेकिन बाद में केकेआर ने इस पर कब्जा जमा लिया। राजस्थान रॉयल्स अपने सभी लीग मैच समाप्त होने तक तालिका में तीसरे नम्बर पर खिसक गई। केकेआर के खिलाफ बारिश से रद्द हुए मैच से भी रॉयल्स को नुकसान हुआ।

rcb vs rr

आरसीबी और राजस्थान रॉयल्स दोनों टीमें टॉप चार में आने के बाद बराबरी की लगने लगी है। दोनों में से कोई भी टीम हारती है, तो लीग से बाहर होगी और फाइनल में जाने से भी वंचित रह जाएगी। फैन्स को इनके मैच का इन्तजार भी है।

RR vs RCB एलिमिनेटर कब होगा

राजस्थान रॉयल्स और आरसीबी अंक तालिका में नम्बर तीन और चार की टीमें हैं। ऐसे में इन दोनों टीमों के बीच सीधा एलिमिनेटर मुकाबला होना है। हारते ही टीम बाहर होगी। दोनों के बीच एलिमिनेटर मुकाबला ज्यादा दूर नहीं है। 22 मई (बुधवार) को इन दोनों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।

RCB vs RR एलिमिनेटर कहाँ होगा

प्लेऑफ़ के सभी चार मैचों के वेन्यू दो ही रखे गये हैं। इनमें पहला क्वालीफायर और एलिमिनेटर मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। आरसीबी और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच भी अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होना है। दर्शकों को इस मुकाबले का बेसब्री से इंतजार होगा।

RCB vs RR मैच कहाँ देखें

फैन्स के पास इस मैच को देकहने के लिए काफी विकल्प मौजूद रहेंगे। सबसे पहले ऑप्शन तो टीवी है। वहां स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर इस मैच का सीधा प्रसारण देखने को मिलेगा। इसके अलावा ओटीटी में जियो सिनेमा वेबसाईट और एप्लीकेशन पर मैच का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है।

एक मैच से नहीं बनेगी बात

आरसीबी और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच में हारने वाली टीम तो बाहर हो जाएगी लेकिन जीतने पर भी बात नहीं बनने वाली है। जीत दर्ज करने वाली टीम को दूसरा क्वालीफायर मैच भी खेलना होगा। केकेआर और हैदराबाद के बीच पहले क्वालीफायर में हारने वाली टीम दूसरे क्वालीफायर में खेलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+