हारकर भी Preity Zinta की पंजाब किंग्स ने रचा इतिहास, IPL में पहली हुआ ये अनोखा कारनामा
IPL 2024 Punjab Kings: पंजाब किंग्स को आईपीएल के अपने आखिरी लीग मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। पंजाब किंग्स इस मुकाबले में कई बड़े खिलाड़ियों के बिना ही मैदान में उतरी थी। पंजाब किंग्स में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कई खिलाड़ी मौजूद थे। जॉनी बेयरस्टो और सैम कर्रन और लियाम लिविंगस्टोन जैसे दिग्गजों के वापस जाने से टीम वैसे ही कमजोर पड़ गई थी। लेकिन हार के बावजूद पंजाब किंग्स की टीम ने इस मुकाबले में इतिहास रच दिया है।
पंजाब ने रचा इतिहास
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जितेश शर्मा ने पंजाब किंग्स की कप्तानी की। इस दौरान पंजाब की टीम ने आईपीएल में एक अनोखा कारनामा कर दिखाया। दरअसल सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पंजाब किंग्स ने अपनी प्लेइंग इलेवन में सिर्फ एक विदेशी खिलाड़ी को शामिल किया। इससे पहले आईपीएल के इतिहास में कभी भी ऐसा देखने को नहीं मिला था।

आईपीएल इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा
आईपीएल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ जब किसी टीम ने मैच की प्लेइंग इलेवन में सिर्फ एक ही विदेशी प्लेयर को खिलाया हो। पंजाब किंग्स ने अपनी टीम में रैली रूसो को जगह दी। हालांकि, पंजाब के पास विदेशी प्लेयर के रूप में एक और विकल्प मौजूद था। लेकिन पंजाब किंग्स ने सिर्फ एक ही खिलाड़ी के साथ मैच खेलने का फैसला किया। इतना नहीं पंजाब किंग्स में इंपैक्ट प्लेयर की लिस्ट में भी किसी विदेशी खिलाड़ियों को जगह नहीं दी।
पंजाब किंग्स का निराशाजनक प्रदर्शन
बता दें कि आईपीएल 2024 पंजाब किंग्स के लिए निराशाजनक रहा। पंजाब किंग को टूर्नामेंट के शुरुआत में ही बड़ा झटका लगा। जब कप्तान शिखर धवन चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। शिखर धवन के बाहर होने के बाद सैम कर्रन ने टीम की कमान संभाली। सैम कर्रन की कप्तानी में पंजाब किंग्स को कुछ मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। वहीं कुछ मैच में टीम ने जीत भी हासिल की। इसके बावजूद भी पंजाब किंग्स की टीम प्लेऑफ में क्वालीफाई नहीं कर पाई।












Click it and Unblock the Notifications