IPL 2024: लखनऊ सुपर जायंट्स में यूपी के प्लेयर कितने? चौंकाने वाला आंकड़ा सामने आया

Lucknow Super Giants: आईपीएल ऑक्शन में लखनऊ सुपर जायंट्स के पास जितना भी पर्स था, उसका सदुपयोग करते हुए टीम के लिए अच्छे खिलाड़ी खरीदे। कम पर्स के कारण लखनऊ ज्यादा बड़ी बोली के लिए नहीं जा सकती थी लेकिन जिन खिलाड़ियों के लिए बिड का टारगेट था, उसे पूरा किया।

दो ही सालों में केएल राहुल की कप्तानी वाली इस टीम ने प्रभावशाली खेल का प्रदर्शन किया है। लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम में अलग-अलग राज्यों के खिलाड़ी हैं, सवाल यह भी है कि यूपी की टीम होने के बाद उस राज्य के कितने खिलाड़ी इसमें शामिल हैं।

lucknow super giants

यहाँ पूरी तरह से चीजें बदल जाती हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स में यूपी से नाम मात्र के खिलाड़ी हैं। यूपी में प्रतिभाशाली क्रिकेटरों की कमी नहीं है। रिंकू सिंह भी वहीँ से आते हैं, उनको केकेआर ने जाने नहीं दिया और रिटेन करके रख लिया। रिंकू 55 लाख में केकेआर के लिए खेलते हैं।

इतने बड़े राज्य को रिप्रेजेंट करने वाली लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम में उसी राज्य के क्रिकेटर नहीं हैं। बाकी अलग-अलग राज्यों से खिलाड़ी हैं। सिर्फ मोहसिन खान ही उन 25 नामों में शामिल हैं, जो (संभल) उत्तर प्रदेश से आते हैं। 25 में से एक खिलाड़ी यूपी से होना हैरानी वाली बात है।

मोहसिन खान उत्तर प्रदेश से आते हैं और वह लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम में शामिल हैं। मोहसिन पहले भी आईपीएल में खेल चुके हैं। वह मुंबई इंडियंस की टीम में थे। मोहसिन बाएँ हाथ के मीडियम पेस गेंदबाज हैं। उनके अलावा उत्तर प्रदेश का एक भी क्रिकेटर लखनऊ सुपर जायंट्स में नहीं हैं। यह एक बड़ा सवाल है और हैरान भी करता है।

एक 20 करोड़ से ज्यादा जनसंख्या वाले राज्य में आईपीएल फ्रेंचाइजी खेलती है और उस राज्य के लोग उसका समर्थन करते हैं लेकिन खिलाड़ी वहां से सिर्फ एक ही है। टीमों और मैनेजमेंट को इस पर ध्यान देने की आवश्यकता है। लोकल टैलेंट के बिना किसी राज्य की फ्रेंचाइजी कहीं से भी न्यायसंगत नहीं दिखती।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+