IPL 2024: किसी अभिनेत्री से कम नहीं इस क्रिकेटर की पत्नी, लोग कहते हैं 'हॉट वाइफ का स्मार्ट पति'

IPL 2024: आईपीएल 2024 का रोमांच लोगों के सिर-चढ़कर बोल रहा है, रविवार को खेले गए सनराइजर्स हैदराबाद बनाम गुजरात टाइटंस के मैच में एक बार फिर से मैच के हीरो रहे मोहित शर्मा, जिनकी डेथ ओवर्स की गेंदबाजी ने गुजरात की टीम को शानदार जीत दिला दी।

Mohit Sharma

आपको बता दें कि नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेल गए इस मैच में मोहित शर्मा ने 25 रन देकर तीन विकेट झटके और इसके चलते उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया।

मशहूर कमेंटेटर रवि शास्त्री ने कसा तंज

इसके बाद से मोहित शर्मा लगातार सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं, हालांकि इसके पीछे कारण उनका खेल कम और वो जवाब ज्यादा है जो कि उन्होंने प्राइज सेरेमनी के दौरान मशहूर कमेंटेटर रवि शास्त्री को दिया था।

'आप उम्र बढ़ने के साथ बेहतर होते जा रहे हैं...'

दरअसल शास्त्री ने मोहित शर्मा पर उम्र को लेकर तंज कसा था, मालूम हो कि जैसे ही मोहित अपना पुरस्कार लेने के लिए मंच पर पहुंचे थे तो शास्त्री ने उनसे कहा कि ' आप उम्र बढ़ने के साथ बेहतर होते जा रहे हैं।'

मोहित शर्मा का पूरा नाम मोहित महिपाल शर्मा

तो इस पर मोहित ने हंसते हुए कहा था कि 'धन्यवाद सर, मुझे यह याद दिलाने के लिए कि मेरी उम्र बढ़ रही है।' आपको बता दें कि मोहित शर्मा का पूरा नाम मोहित महिपाल शर्मा हैं, 18 सितंबर 1988 को जन्मे मोहित मूल रूप से हरियाणा के रहने वाले हैं।

मोहित की पत्नी श्वेता जायसवाल काफी सुंदर हैं

और अक्सर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहते हैं क्योंकि उनकी पत्नी श्वेता जायसवाल काफी सुंदर हैं और लोग उनकी तुलना मॉडल और फिल्म अभिनेत्रियों से कर डालते हैं।

तीन वर्ष की लंबी डेटिंग के बाद साल 2016 में शादी रचाई

स्वभाव से बेहद हंसमुख इस क्रिकेटर ने तीन वर्ष की लंबी डेटिंग के बाद साल 2016 में श्वेता से शादी रचाई थी, अपने विवाह से पहले इन्होंने अपने रिलेशनशिप को दुनिया के सामने उजागर भी नहीं किया थ। इनकी शादी काफी चर्चा का विषय बनी थी क्योंकि इस शादी में काफी विदेशी खिलाड़ी भी शामिल हुए थे। मोहित और श्वेता 'परफेक्ट कपल' कहे जाते हैं। साल 2021 में यह कपल मम्मी-पापा बना था।

श्वेता जायसवाल ने होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई की है

आपको बता दें कि बला की खूबसूरत श्वेता जायसवाल ने कोलकत्ता के एक कॉलेज से होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई की है। वेस्टर्न ड्रेसेज हो या फिर पारंपरिक परिधान, श्वेता हर जगह काफी खूबसूरत दिखती हैं।

'हॉट वाइफ का स्मार्ट पति', सोशल मीडिया पर बोले लोग

खास बात ये है कि मोहित और श्वेता दोनों ही एक-दूसरे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। मोहित शर्मा के उम्र वाले रिप्लाई पर लोगों ने भी सोशल मीडिया पर मजे लिए हैं।एक यूजर ने लिखा है कि 'हॉट वाइफ का स्मार्ट पति' तो किसी ने लिखा - 'फिटनेस के लिए बीवी को क्रेडिट देना चाहिए।'

लोगों ने की रवि शास्त्री की आलोचना

जहां कुछ लोग मोहित और श्वेता की तारीफ कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो कि रवि शास्त्री की आलोचना भी कर रहे हैं। कुछ लोगों ने लिखा है कि 'इतने वरिष्ठ खिलाड़ी को इस तरह की बातें शोभा नहीं देती हैं।' गौरतलब हैं कि मोहित, 2014 में आईपीएल में 'पर्पल कैप विजेता' रह चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+