MI vs DC: क्या मुंबई इंडियंस दो गुटों में बंटी हुई है? पहली जीत के बाद हार्दिक पांड्या का बड़ा खुलासा
MI vs DC: लगातार 3 मैचों में हार के बाद मुंबई इंडियंस ने चौथे मैच में जीत दर्ज कर ली। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पहली जीत के साथ मुंबई इंडियंस ने अंक तालिका में अपना खाता खोल लिया। मुंबई इंडियंस ने 29 रनों से मुकाबला अपने नाम कर लिया।
रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाने के बाद से मुंबई इंडियंस में सब कुछ ठीक नहीं चलने की खबरें सामने आ रही थी। हार्दिक पांड्या को सोशल मीडिया पर काफी आलोचना का सामना भी करना पड़ रहा था। मैदान पर पांड्या के बर्ताव की भी आलोचना हुई थी।

कुछ ऐसी खबरें भी आई थीं कि टीम में दो गुट हैं। एक रोहित शर्मा का गुट है और दूसरा हार्दिक पांड्या का ग्रुप है। रोहित के ग्रुप में तिलक वर्मा, बुमराह जैसे खिलाड़ी हैं और पांड्या के साथ ईशान किशन हैं। ड्रेसिंग रूप में माहौल ठीक नहीं होने की खबरें भी आई थीं। अब हार्दिक पांड्या ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है।
कैसा है मुंबई इंडियंस का माहौल
दिल्ली के खिलाफ मैच जीतने के बाद हार्दिक पांड्या ने कहा कि चेंज रूम में प्यार और देखभाल काफी अच्छी है, वहां सभी एक-दूसरे के ऊपर भरोसा रखते हुए समर्थन करने का रवैया लेकर चल रहे हैं। हमें टीम को सेटल करने की जरूरत थी, अब यही खिलाड़ी हमारे 12 नाम हैं। हर किसी को पहली जीत का इंतजार था।
रोमारियो शेफर्ड की बल्लेबाजी की तारीफ
हार्दिक पांड्या ने अंतिम ओवर में नॉर्टजे को 32 रन जड़ने वाले रोमारियो शेफर्ड की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि रोमारियो की हिटिंग कुछ ऐसी थी, जिससे हमें मैच जीतने में मदद मिली। उनके चेहरे पर मुस्कान रहती है और वह मुझे पसंद है। आज के गेम में रोमारियो शेफर्ड की बैटिंग ने अंतर पैदा किया।
खुद क्यों नहीं की गेंदबाजी
शुरुआती मैचों में गेंदबाजी करने वाले हार्दिक पांड्या ने दिल्ली के खिलाफ मैच में गेंदबाजी नहीं करने को लेकर कहा कि मैं ठीक हूँ। सही समय पर फिर से गेंदबाजी करूँगा। हमने आज सब कुछ कवर कर लिया था इस वजह से मुझे गेंदबाजी पर आने की आवश्यकता नहीं हुई।












Click it and Unblock the Notifications