IPL 2024: आखिर कौन हैं आशुतोष शर्मा, बैटिंग देख Preity Zinta के चेहरे पर आई मुस्कान, गिल हुए परेशान

IPL 2024 Ashutosh Sharma: गुजरात टाइटंस के खिलाफ पंजाब किंग्स ने गुरुवार 4 अप्रैल को एक रोमांचक मुकाबला जीतने में कामयाबी हासिल की। गुजरात के होम ग्राउंड में पंजाब किंग्स ने इस मुकाबले को अपने नाम किया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस का रिकॉर्ड शानदार रहा है। ऐसे में पंजाब किंग्स के लिए गुजरात को उनको होम ग्राउंड पर हराना एक बड़ी उपलब्धि मानी जा सकती है।

पंजाब को मिले दो मैच विनर

पंजाब किंग्स को गुजरात टाइटंस ने जीत के लिए 200 रनों का टारगेट दिया था। पंजाब किंग्स के बड़े बल्लेबाज इस मुकाबले में फ्लॉप साबित रहे। कप्तान शिखर धवन, जॉनी बेयरस्टो, सैम कर्रन, सिकंदर रजा और जितेश शर्मा जैसे खिलाड़ी इस मैच में अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे। लेकिन इस मुकाबले के दौरान ही पंजाब को दो नए मैच विनर खिलाड़ी भी मिले हैं। शशांक सिंह और आशुतोष शर्मा ने पंजाब को इस मुकाबले में जीत दिलाई।

IPL 2024 1

आशुतोष-शशांक छाए

200 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स की आधी टीम 115 के स्कोर पर ही पवेलियन लौट गई थी। इसके बाद जितेश शर्मा ने कुछ अच्छे शॉट जरूर लगाए। लेकिन वह भी लंबी पारी नहीं खेल सके। शशांक सिंह और इंपैक्ट प्लेयर के रूप में मैदान पर आए। आशुतोष शर्मा ने यहां से मोर्चा संभाला। इन दोनों ही खिलाड़ियों ने वो कर दिखाया जिसकी शायद ही किसी ने उम्मीद की थी।

कौन हैं आशुतोष शर्मा

शशांक सिंह और आशुतोष शर्मा के बीच सातवें विकेट के लिए 43 रनों की साझेदारी हुई। इन दोनों की बल्लेबाजी की बदौलत पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ एक यादगार जीत दर्ज की। 15 सितंबर 1998 को मध्य प्रदेश के रतलाम में जन्म लेने वाले आशुतोष शर्मा को बचपन से ही क्रिकेट खेलने का शौक रहा है। आशुतोष शर्मा नमन ओझा के काफी बड़े फैन रहे हैं। नमन ओझा भी मध्य प्रदेश के ही रहने वाले हैं। आशुतोष शर्मा ने अपनी पढ़ाई लिखाई इंदौर में पूरी की है।

तोड़ चुके हैं युवराज का रिकॉर्ड

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी युवराज सिंह का एक रिकॉर्ड भी आशुतोष शर्मा ने तोड़ा था। आईपीएल से पहले आशुतोष शर्मा उस समय सुर्खियों में आए थे जब उन्होंने टी-20 में सबसे तेज अर्धशतक बनाने का रिकॉर्ड तोड़ दिया था। साल 2023 में अक्टूबर के दौरान सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में आशुतोष शर्मा ने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ महज 11 गेंद में 50 रन बनाए थे।

प्रीति जिंटा के चेहरे पर लौटीं मुस्कान

इससे पहले युवराज सिंह ने टी-20 वर्ल्ड कप साल 2007 में इंग्लैंड खिलाफ 12 गेंद में अर्धशतक लगाया था। जिसके रिकॉर्ड को आशुतोष शर्मा ने तोड़ने का काम किया। गुजरात टाइटंस के खिलाफ आशुतोष शर्मा ने 17 गेंद में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 31 रनों की पारी खेली। आशुतोष की इस पारी ने प्रीति जिंटा के चेहरे पर भी मुस्कान लाने का काम किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+