IPL 2024: धोनी ने किया वादा, फिर मालामाल बना सिक्योरिटी गार्ड का बेटा, अब IPL से पहले हुआ एक्सीडेंट

IPL 2024 Gujarat Titans Robin Minz: आईपीएल 2024 के लिए गुजरात टाइटंस की टीम ने झारखंड के युवा क्रिकेटर रॉबिन मिंज को खरीदा है। आईपीएल ऑक्शन 2024 में रॉबिन मिंज को खरीदने के लिए कई टीमों ने बोली लगाई थी। लेकिन गुजरात टाइटंस की टीम ने सबसे अधिक पैसा देकर रॉबिन मिंज को अपने साथ जोड़ने का काम किया।

चेन्नई ने भी दिखाई दिलचस्पी

रॉबिन मिंज को खरीदने के लिए चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने भी बोली लगाई। चेन्नई सुपर किंग्स ने एक करोड़ 20 लाख रुपये तक की लगाई थी। इसके बाद मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच बीडिंग वार चली। बाद में मुंबई इंडियंस की टीम ने भी अपने हाथ पीछे कर लिए। फिर सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस रॉबिन मिंज को खरीदने के लिए आपस में भिड़ गए। 3 करोड़ 60 लाख रुपये में गुजरात टाइटंस ने आखिरकार रॉबिन मिंज को खरीदा।

Robin Minz 1

रॉबिन मिंज का हुआ एक्सीडेंट

आईपीएस शुरू होने से पहले ही रॉबिन मिंज को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। 21 साल के खिलाड़ी का बाइक एक्सीडेंट हो गया है। दरअसल, बाइक से जाते समय रॉबिन मिंज का एक्सीडेंट हो गया। दूसरे बाइक से टक्कर होने के कारण रॉबिन मिंज को चोट लग गई। इसके बाद उनके पिता फ्रांसिस मिंज ने इस बात की जानकारी लोगों को दी। इस एक्सीडेंट में उनकी बाइक पूरी तरह से डैमेज हो चुकी है।

पिता करते हैं गार्ड का काम

फ्रांसिस मिंज रांची एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी गार्ड का काम करते हैं। एक बार उनका सामना महेंद्र सिंह धोनी से हुआ था। धोनी ने रॉबिन के पिता से वादा किया था कि अगर आईपीएल 2024 की नीलामी में रॉबिन को कोई भी टीम नहीं खरीदेगी तो चेन्नई सुपर किंग्स उन्हें ले लेगी। हालांकि रॉबिन को खरीदने के लिए चेन्नई के अलावा बाकी टीमों ने भी अपनी दिलचस्पी खूब दिखाई।

आईपीएल में कमाल दिखाने को बेताब

आईपीएल में बेटे की एंट्री से उनके माता-पिता बेहद खुश नजर आए। रॉबिन के पिता रिटायर आर्मी मैन है। उनको जब अपने बेटे के आईपीएल में बिक जाने की खबर मिली तो वह भावुक हो गए और उनकी मां की आंखों से भी आंसू बहने लगे। सोशल मीडिया पर फैंस भी रॉबिन मिंज को लेकर लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। सभी को उम्मीद है कि मिंज जल्द ही स्वस्थ हो जाएंगे और आईपीएल के नए सीजन में अपनी प्रतिभा से सब का दिल जीतने का काम काम करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+