IPL 2024: गुजरात टाइटंस ने शुभमन गिल को बनाया कप्तान, हार्दिक पंड्या की मुंबई इंडियंस में एंट्री
Ipl 2024 Gujarat Titans: गुजरात टाइटंस की टीम ने आईपीएल 2024 के लिए अपने नए कप्तान की घोषणा कर दी है। भारतीय टीम के युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल गुजरात टाइटंस के नए कप्तान घोषित किए गए हैं। शुभमन गिल गुजरात के लिए साल 2024 आईपीएल में कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। शुभमन गिल से पहले गुजरात टाइटंस की कप्तानी हार्दिक पंड्या के हाथों में थी। हार्दिक पंड्या ने अपनी कप्तानी में गुजरात टाइटंस को एक बार चैंपियन बनाने का कारनामा किया है।
शुभमन गिल बने नए कप्तान: हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियन ट्रेड होकर चले गए हैंमुंबई जाने के बाद गुजरात टाइटंस की टीम ने सुमन गिल पर भरोसा जताया है शुभमन गिल अपनी कप्तानी में गुजरात टाइटंस को खिताब दिलाने की कोशिश करेंगे हार्दिक पांड्या को लेकर पिछले कुछ दिनों से चर्चाओं का माहौल गर्म था लेकिन सोमवार 27 नवंबर कोगुजरात टाइटल्स की टीम ने कंफर्म कर दिया की हार्दिक पांड्या उनकी टीम का हिस्सा नहीं है।

गुजरात को खलेगी पंड्या की कमी: गुजरात टाइटंस की टीम को अपने इस मैच विनर खिलाड़ी की कमी जरूर खलेगी। हार्दिक पंड्या गेंद और बल्ले दोनों से ही टीम के लिए अहम योगदान देते रहे हैं। बतौर कप्तान भी उनका रिकार्ड शानदार रहा है। हार्दिक पंड्या की कप्तानी में गुजरात टाइटंस की टीम एक बार खिताब जीतने में सफल रही तो दूसरी बार फाइनल तक का सफर तय किया था। गुजरात टाइटंस की टीम हार्दिक पंड्या की जगह अब एक नए ऑलराउंडर की तलाश में होगी।
मुंबई की ताकत दोगुनी: दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस की टीम में हार्दिक पंड्या के आने से टीम की ताकत बढ़ गई है। हार्दिक पंड्या मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करने के साथ-साथ गेंद से भी कमाल दिखाएंगे। पंड्या ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत मुंबई इंडियंस से ही की थी। वह एक बार फिर मुंबई इंडियंस में लौट चुके हैं। मुंबई इंडियंस की टीम ने हार्दिक पंड्या के लिए मोटा पैसा खर्च किया है। हार्दिक पंड्या के मुंबई में आ जाने से टीम का बैलेंस काफी बेहतर दिखाई पड़ता है।












Click it and Unblock the Notifications