IPL 2024: हार्दिक पंड्या की जगह खतरनाक बल्लेबाज लेने को तैयार, मैदान पर कर दी चौके-छक्कों की बौछार

IPL 2024 Gujarat Titans Azmatullah Omarzai: आईपीएल 2024 से पहले गुजरात टाइटंस ने अपने कप्तान हार्दिक पंड्या को ट्रेड कर दिया है। हार्दिक पंड्या मुंबई इंडियंस की तरफ से इस सीजन आईपीएल खेलते हुए नजर आएंगे। गुजरात से पहले हार्दिक पंड्या मुंबई की टीम का ही हिस्सा थे। लेकिन साल 2022 के मगा ऑप्शन में गुजरात टाइटंस की टीम ने हार्दिक पंड्या को अपने साथ जोड़ लिया था।

मुंबई की करेंगे कप्तानी

गुजरात टाइटंस की कप्तानी करते हुए हार्दिक पंड्या ने साल 2022 में टीम को चैंपियन बनाने का काम किया। वहीं अगले साल हार्दिक पंड्या की कप्तानी में गुजरात की टीम रनरअप रही थी। हार्दिक पंड्या पहले दोनों ही सीजन में अपनी कप्तानी का लोहा मनवाया है। यही वजह है कि मुंबई इंडियंस की टीम ने बतौर कप्तान उनकी टीम में एंट्री दिलाई है।

Azmatullah Omarzai 1

रिप्लेसमेंट सबसे बड़ी चुनौती

रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पंड्या मुंबई इंडियंस की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। टीम के फैसले से कुछ क्रिकेट फैंस खुश नजर नहीं आ रहे हैं। हालांकि हार्दिक पंड्या ने बतौर कप्तान अपने आप को आईपीएल में साबित किया है। हार्दिक पंड्या के जाने के बाद गुजरात टाइटंस के लिए उनका रिप्लेसमेंट सबसे बड़ी चुनौती होने वाली है।

अजमतुल्लाह उमरजई बन सकते हैं रिप्लेसमेंट

हार्दिक पंड्या के जाने के बाद गुजरात टाइटंस की टीम ने युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को टीम का कप्तान घोषित किया है। शुभमन गिल आईपीएल में पहली बार कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। वहीं अफगानिस्तान के अजमतुल्लाह उमरजई हार्दिक पंड्या का रिप्लेसमेंट बनाकर गुजरात के लिए कमाल का प्रदर्शन कर सकते हैं।

मैदान पर चौके-छक्कों की बारिश

श्रीलंका के खिलाफ अजमतुल्लाह उमरजई ने पहला वनडे शतक जड़ने का काम किया। श्रीलंका से मिले 382 रनों के लक्ष्य के जवाब में अफगानिस्तान की टीम ने 55 रन के स्कोर पर ही पांच विकेट के गंवा दिए थे। इसके बाद अजमतुल्लाह उमरजई ने आकर ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी शुरू की। उन्होंने तेजी से 149 रनों की पारी खेली।

अपनी पारी में उन्होंने 13 चौके और 6 छक्के लगाए। उन्होंने सिर्फ 115 गेंद में 149 रन बनाए और वह अंत तक नाबाद रहे। अजमतुल्लाह उमरजई की इस पारी को देखने के बाद उन्हें हार्दिक पंड्या का रिप्लेसमेंट माना जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+